Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi weather very light rain and drizzle likely in ncr for two days

दिल्ली में 2 दिन बारिश की चेतावनी; 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, उसके बाद कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Mausam:

Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 17 Feb 2025 03:30 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली में 2 दिन बारिश की चेतावनी; 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, उसके बाद कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Weather Forecast: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जल्द मौसम बदल जाएगा। मौसम विभाग की मानें तो 19 और 20 फरवरी को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से दिल्ली के साथ ही NCR के इलाकों में दो दिन गरज चमक के साथ ही बारिश या बौछारें पड़ने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलने का भी अनुमान है।

मौसम विभाग की मानें तो 18 फरवरी से मौसम में बदलाव महसूस किया जाने लगेगा। मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। IMD ने 19 फरवरी को सुबह के वक्त धुंध छाने जबकि दोपहर को आसमान में आंशिक बादल छाने की संभावना जताई है। वहीं रात में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बहुत हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 20 फरवरी को दिन में बादल छाए रहने और सुबह के वक्त हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। दिन में तेज रफ्तार हवाएं चल सकती हैं जिनकी स्पीड 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा देखी जा सकती है। इसके बाद 21 से लेकर 23 फरवरी के दौरान 26 से 29 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दौरान दिन में हल्के बादल नजर आ सकते हैं।

Delhi Weather Update
अगला लेखऐप पर पढ़ें