Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi weather rain in ncr for 2 days winds will blow at 30 speed

फिर आ रहा पश्चिमी विक्षोभ; दिल्ली-NCR में 2 दिन होगी बारिश, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

दिल्ली में फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो 25 फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से दिल्ली के विभिन्न इलाकों में दो दिन हल्की बारिश देखी जा सकती है।

Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 22 Feb 2025 06:04 PM
share Share
Follow Us on
फिर आ रहा पश्चिमी विक्षोभ; दिल्ली-NCR में 2 दिन होगी बारिश, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो 25 फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से 25 से 28 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। इसका असर दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों पर भी नजर आएगा। इसके प्रभाव से दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में भी बारिश देखी जा सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली एनसीआर के विभिन्न इलाकों में दो दिन हल्की बारिश देखी जा सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 23 से लेकर 26 फरवरी के दौरान सुबह के वक्त धुंध छाने की संभावना है। दिल्ली में 24 फरवरी से बादलों की आवाजाही देखी जाएगी। IMD ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ ही एनसीआर के शहरों में 27 और 28 फरवरी को गरज चमक के साथ ही बूंदाबांदी या बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

मौसम विभाग ने 23 और 24 फरवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। 23 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। वहीं 24 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। 25 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

delhi weather news

मौसम विभाग ने 26 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। IMD की मानें दिल्ली में 27 फरवरी को अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री जबकि 28 फरवरी को यह 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। 27 और 28 फरवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें