Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi weather imd rain warning for these three days strong surface winds fog and temperature forecast

Delhi Weather: दिल्ली में 3 दिन हल्की बारिश के लिए रहें तैयार, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम का हाल

राजधानी दिल्ली में बुधवार से मौसम करवट ले सकता है। दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के अलावा कई जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन आंशिक और सामान्य रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

Praveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली। हिन्दुस्तानWed, 19 Feb 2025 05:30 AM
share Share
Follow Us on
Delhi Weather: दिल्ली में 3 दिन हल्की बारिश के लिए रहें तैयार, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम का हाल

राजधानी दिल्ली में बुधवार से मौसम करवट ले सकता है। दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के अलावा कई जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन आंशिक और सामान्य रूप से बादल छाए रह सकते हैं और तापमान में मामूली कमी दर्ज की जा सकती है। सुबह दिल्ली-एनसीआर में हल्का कोहरा छाने की संभावना है। दिन में आंशिक बादल छाए रहेंगे और दोपहर के बाद सामान्य रूप से बादल छाए रह सकते हैं। रात में हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि 19 से 22 फरवरी के बीच राजधानी के मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। यही नहीं, 20 फरवरी को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि दिन के समय 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

दिल्ली में इस मौसम का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया

भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को इस मौसम का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है वहीं अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 

मौसम विभाग (आईएमडी) ने आने वाले दिनों में बारिश और आंधी का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी के अनुसार इससे पहले 4 फरवरी को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को नगर में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है। आईएमडी के अनुसार बुधवार को आंधी और बारिश का अनुमान है। 

पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को भी अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार शाम 4 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 209 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। बता दें कि, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें