Delhi Weather : दिल्ली में अब बारिश से कोहरे तक IMD का क्या अनुमान; अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर साफ मौसम रहने का अनुमान है। सुबह लोगों को ठंड का एहसास होगा, लेकिन दिन में धूप निकले से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, रविवार को आसमान साफ रहेगा।

राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर साफ मौसम रहने का अनुमान है। सुबह लोगों को ठंड का एहसास होगा, लेकिन दिन में धूप निकले से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, रविवार को आसमान साफ रहेगा और सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर हल्की धुंध छाई रहने के आसार हैं। हवा की गति हल्की रहेगी, जो 10 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। शनिवार को सफदरजंग में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी में नमी का स्तर अधिकतम 84 फीसदी और न्यूनतम 30 फीसद दर्ज किया गया। सुबह की परेड देखने जाने वालों को सुबह हल्की ठंड महसूस हो सकती है।

अगले 5 दिन के मौसम का पूर्वानुमान
27/01/2025 :- सुबह में अधिकांश स्थानों पर धुंध छाई रहने की संभावना है। बारिश नहीं होगी और आसमान साफ रहेगा। हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
28/01/2025 :- सुबह में धुंध/हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। शाम से आसमान साफ रहेगा, फिर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। रात में धुंध छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
29/01/2025 :- सुबह में धुंध/हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने के बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। रात में धुंध या हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना जताई गई है।
30/01/2025 :- सुबह में धुंध या हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और रात में धुंध या हल्का कोहरा छा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
31/01/2025 :- सुबह में धुंध या हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना और फिर दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। रात में धुंध छाने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।