Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi crime dead body of woman found in public toilet know reason of murder

दिल्ली: सार्वजनिक शौचालय में बोरे में मिली महिला की लाश, वारदात की वजह कर देगी हैरान

दिल्ली के अशोक विहार इलाके में एक सार्वजनिक शौचालय में किसी महिला की बोरे में भरी हुई लाश बरामद हुई है। पुलिस ने इस मामले में 50 साल एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

Krishna Bihari Singh पीटीआई, नई दिल्लीSun, 23 Feb 2025 09:25 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली: सार्वजनिक शौचालय में बोरे में मिली महिला की लाश, वारदात की वजह कर देगी हैरान

दिल्ली के अशोक विहार इलाके में एक सार्वजनिक शौचालय में किसी महिला की बोरे में भरी हुई लाश बरामद होने से हड़कंप मच गया। इस मामले में 50 साल एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने एक कॉल पर कार्रवाई की और 22 वर्षीय महिला की लाश बरामद की। इसकी बाद में पहचान नंदनी उर्फ ​​कल्लो के रूप में हुई है। कल्लो मॉडल टाउन के गुड़मंडी की रहने वाली थी।

पुलिस टीम ने पीड़िता की पहचान के लिए उसके शरीर पर बने छह टैटू के निशानों से किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच शुरू की गई है। मामले को सुलझाने के लिए कई टीमों को लगाया गया है। इस मर्डर केस की जांच के लिए लाल बाग और आजादपुर में 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। पुलिस ने 50 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की।

डीसीपी भीष्म सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया बी ब्लाक स्थित शौचालय में युवती का शव बोरे में पड़ा मिला। अपराध स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को संदिग्ध तक पहुंचने में मदद मिली। आरोपी केशव प्रसाद (50) आजादपुर फल मंडी में मजदूर हैं। उसकी पहचान कर ली गई है। बाद में उसे विजयवाड़ा भागने की कोशिश करते समय पकड़ लिया गया।

पुलिस ने युवती की पहचान के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू की। स्पेशल स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह की देखरेख में एसआई सुमित कुमार की टीम ने फुटेज की मदद से आरोपी केशव प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस से पूछताछ में पूरा घटनाक्रम बता दिया। अशोक विहार इलाके में युवती की हत्या के मामले में उत्तर पश्चिम पुलिस ने शनिवार रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी 50 वर्षीय केशव प्रसाद ने बताया कि शारीरिक संबंध बनने के बाद युवती ने 10 हजार रुपये की मांग की थी। रुपये नहीं देने पर फंसाने की धमकी दे रही थी। आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की है। आरोपी केशव प्रसाद अपने भाई और दो बेटों के साथ वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित किराए की झुग्गी में रहता है। सभी आजादपुर मंडी में काम करते हैं। आरोपी ने बताया कि वह गुरुवार रात को घर लौट रहा था।

आजादपुर फ्लाईओवर के नीचे उसे युवती मिली। भोजन खिलाने के लिए उसे अपने कमरे में ले आया। युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद युवती ने उससे 10 हजार रुपये की मांग की, नहीं देने पर पुलिस को सूचना देने की धमकी दी। इसके बाद अधेड़ ने युवती का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद बोरे में शव डालकर शौचालय में फेंक दिया। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अभी हत्या का केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें