Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi chunav result who won from where in delhi elections seat wise results of all 70 seats

दिल्ली चुनाव में कहां से किसने मारा मैदान? एक जगह सभी 70 सीटों का रिजल्ट

दिल्ली में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ जीत कर सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को दिल्ली की सत्ता से बेदखल करते हुए 27 साल बाद धमाकेदार वापसी की है। इस रिपोर्ट में जानें कहां से किसने मारा मैदान?

Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 9 Feb 2025 01:39 AM
share Share
Follow Us on
दिल्ली चुनाव में कहां से किसने मारा मैदान? एक जगह सभी 70 सीटों का रिजल्ट

दिल्ली चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ जीत दर्ज करने के बाद अब भाजपा सरकार बनाएगी। भाजपा ने दिल्ली चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी को दिल्ली की सत्ता से बेदखल करते हुए 27 साल बाद धमाकेदार वापसी की है। आलम यह कि भाजपा की आंधी में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया, मंत्री सौरभ भारद्वाज समेत आम आदमी पार्टी के कई कद्दावर नेता चुनाव हार गए। हालांकि मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना कालकाजी सीट से जीत हासिल करने में सफल रही हैं। इस रिपोर्ट में जानें कहां से किसने मारा मैदान?

सीट का नामजीते/लीडपार्टी
नरेलाराज करण खत्रीभाजपा
बुराड़ीसंजीव झाआप 
तिमारपुरसूर्य प्रकाश खत्रीभाजपा
आदर्श नगरराजकुमार भाटियाभाजपा
बादलीअहीर दीपक चौधरीभाजपा
रिठालाकुलवंत राणाभाजपा
बवाना (SC)रविंदर इंद्राज सिंहभाजपा
मुंडकागजेंद्र द्रालभाजपा
किराड़ीअनिल झाआप
सुल्तानपुर माजरा (SC)मुकेश कुमार अहलावतआप
नांगलोई जाटमनोज कुमार शौकीनभाजपा
मंगोलपुरी (SC)राजकुमार चौहानभाजपा
रोहिणीबिजेंद्र गुप्ताभाजपा
शालीमार बागरेखा गुप्ताभाजपा
शकूर बस्तीकरनैल सिंह भाजपा
त्रिनगरतिलक राम गुप्ताभाजपा
वजीरपुरपूनम शर्माभाजपा
मॉडल टाउनअशोक गोयलभाजपा
सदर बाजारसोम दत्तआप
चांदनी चौकपुनरदीप सिंह साहनीआप
मटिया महलआले मोहम्मद इकबालआप
बल्ली मारानइमरान हुसैनआप
करोल बागविशेष रविआप
पटेल नगर (SC)परवेश रतनआप
मोती नगरहरीश खुर्रानाभाजपा
मादीपुर (SC)कैलश गंगवालभाजपा
राजौरी गार्डनमनजिंदर सिंह सिरसाभाजपा
हरि नगरश्याम शर्माभाजपा
तिलक नगरजरनैल सिंहआप
जनकपुरीआशीष सूदभाजपा
विकासपुरीपंकज कुमार सिंहभाजपा
उत्तम नगरपवन शर्माभाजपा
द्वारकापरदुम्न सिंह राजपूतभाजपा
मटियालासंदीप सहरावतभाजपा
नजफगढ़नीलम पहलवानभाजपा
बिजवासनकैलाश गहलोतभाजपा
पालमकुलदीप सोलंकीभाजपा
दिल्ली कैंटविरेंद्र सिंह कादियानआप
राजेंद्र नगरउमंग बजाजभाजपा
नई दिल्लीपरवेश वर्माभाजपा
जंगपुरातरविंदर सिंह मारवाहभाजपा
कस्तूरबा नगरनीरज बसोयाभाजपा
मालवीय नगरसतीश उपाध्यायभाजपा
आरके पुरमअनिल कुमार शर्माभाजपा
महरौलीगजेंद्र सिंह यादवभाजपा
छतरपुरकरतार सिंह तवरभाजपा
देवली (SC)प्रेम कुमार चौहानआप
अंबेडकर नगर (SC)अजय दत्तआप
संगम विहारचंदन कुमार चौधरीभाजपा
ग्रेटर कैलाशशिखा रायभाजपा
कालकाजीआतिशीआप
तुगलकाबादसहीरामआप
बदरपुरराम सिंह नेताजीआप
ओखलाअमानतुल्लाह खानआप
त्रिलोकपुरी (SC)रविकांतभाजपा
कोंडली (SC)कुलदीप कुमारआप
पटपड़गंजरविंदर सिंह नेगीभाजपा
लक्ष्मी नगरअभय कुमार वर्माभाजपा
विश्वास नगरओम प्रकाश शर्माभाजपा
कृष्णा नगरअनिल गोयलभाजपा
गांधी नगरअरविंदर सिंह लवलीभाजपा
शाहदरासंजय गोयलभाजपा
सीमापुरी (SC)वीर सिंह धीगानआप
रोहतास नगरजीतेंद्र महाजनभाजपा
सीलमपुरचौधरी जुबैर अहमदआप
घोंडाअजय महावरभाजपा
बाबरपुरगोपाल रायआप
गोकलपुर (SC)सुरेंद्र कुमारआप
मुस्तफाबादमोहन सिंह बिष्टभाजपा
करावल नगरकपिल मिश्राभाजपा

भाजपा ने दिल्ली में ऐतिहासिक जीत के साथ AAP को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। AAP ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में दो तिहाई बहुमत के साथ वापसी की है। भाजपा को 48 सीटों पर जीत हासिल हुई है जबकि आप को 22 सीटें मिली हैं। कांग्रेस एक बार फिर खाता तक नहीं खोल सकी है। दिल्ली में सत्ता विरोधी लहर इतनी जबरदस्त थी कि आप के शीर्ष नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगी मनीष सिसोदिया भी चुनाव हार गये। यहां तक कि सत्येंद्र जैन और सौरभ भारद्वाज भी चुनाव नहीं जीत सके।

अगला लेखऐप पर पढ़ें