Delhi Candidates Full List: दिल्ली में 70 सीटों पर AAP और CONG ने किसे कहां से उतारा; BJP के 68 तो JDU व LJP को 1-1 सीट
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। दिल्ली में इस बार भी एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। चुनाव की अधिसूचना 10 जनवरी को जारी होगी।

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने सबसे पहले दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार कर इस सियासी लड़ाई में शुरुआती बढ़त जरूर बना ली। वहीं कांग्रेस ने भी छह लिस्टें जारी कर अपने सभी 70 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने अब तक 70 में से 68 उम्मीदवारों की चार लिस्ट जारी की हैं और एक-एक सीट पर एनडीए गठबंधन की साथी जेडीयू और एलजेपी राम विलास ने भी अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। अब सिर्फ एक सीट पर उम्मीदवार का ऐलान होना बाकी रह गया है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी चौथी बार सत्ता में आने का प्रयास कर रही है।
दिल्ली में एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। चुनाव की अधिसूचना 10 जनवरी को जारी हुई थी। बता दें कि, 70 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है। दिल्ली में 2020 में 8 फरवरी को वोट डाले गए थे और 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए गए थे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम इस प्रकार हैंः-
अधिसूचना - 10 जनवरी (शुक्रवार)
नामांकन की अंतिम तिथि - 17 जनवरी (शुक्रवार)
नामांकन पत्रों की जांच - 18 जनवरी (शनिवार)
नामांकन पत्रों की वापसी - 20 जनवरी (सोमवार)
मतदान - 05 फरवरी (बुधवार)
मतगणना - 08 फरवरी (शनिवार)
AAP-CONGRESS उम्मीदवारों की लिस्ट
विधानसभा सीट संख्या | सीट का नाम | AAP | BJP | CONGRESS |
1 | नरेला | शरद चौहान | राज करण खत्री | श्रीमती अरुणा कुमारी |
2 | बुराड़ी | संजीव झा | शैलेंद्र कुमार (JDU) | मंगेश त्यागी |
3 | तिमारपुर | सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू | सूर्य प्रकाश खत्री | लोकेंद्र चौधरी |
4 | आदर्श नगर | मुकेश गोयल | राजकुमार भाटिया | शिवांक सिंघल |
5 | बादली | अजेश यादव | दीपक चौधरी | देवेंद्र यादव |
6 | रिठाला | मोहिंदर गोयल | कुलवंत राणा | सुशांत मिश्रा |
7 | बवाना (SC) | जय भगवान | रविंद्र कुमार (इंद्रराज) | सुरेंद्र कुमार |
8 | मुंडका | जसबीर कालरा | गजेंद्र दराल | धर्मपाल लाकड़ा |
9 | किराड़ी | अनिल झा | बजरंग शुक्ला | राजेश गुप्ता |
10 | सुल्तानपुर माजरा (SC) | मुकेश कुमार अहलावत | कर्म सिंह कर्मा | जय किशन |
11 | नांगलोई जाट | रघुविंदर शौकीन | मनोज शौकीन | रोहित चौधरी |
12 | मंगोलपुरी (SC) | राकेश जाटव धर्मरक्षक | राजकुमार चौहान | हनुमान चौहान |
13 | रोहिणी | प्रदीप मित्तल | विजेंद्र गुप्ता | सुमेश गुप्ता |
14 | शालीमार बाग | वंदना कुमारी | रेखा गुप्ता | प्रवीण जैन |
15 | शकूर बस्ती | सत्येंद्र कुमार जैन | करनैल सिंह | सतीश लूथरा |
16 | त्रिनगर | प्रीति तोमर | तिलक राम गुप्ता | सतेंद्र शर्मा |
17 | वजीरपुर | राजेश गुप्ता | श्रीमती पूनम शर्मा | श्रीमती रागिनी नायक |
18 | मॉडल टाउन | अखिलेश पति त्रिपाठी | अशोक गोयल | कुंवर करण सिंह |
19 | सदर बाजार | सोम दत्त | मनोज कुमार जिंदल | अनिल भारद्वाज |
20 | चांदनी चौक | पुनरदीप सिंह साहनी | सतीश जैन | मुदित अग्रवाल |
21 | मटिया महल | शोएब इकबाल | श्रीमती दीप्ति इंदौरा | असीम अहमद खान |
22 | बल्ली मारान | इमरान हुसैन | कमल बागड़ी | हारुन यूसुफ |
23 | करोल बाग | विशेष रवि | दुष्यंत कुमार गौतम | राहुल धनक |
24 | पटेल नगर (SC) | परवेश रतन | राजकुमार आनंद | श्रीमती कृष्णा तीरथ |
25 | मोती नगर | शिव चरण गोयल | हरीश खुराना | राजेंद्र नामधारी |
26 | मादीपुर (SC) | राखी बिडला | उर्मिला कैलाश गंगवाल | जेपी पंवार |
27 | राजौरी गार्डन | धनवती चंदेला | सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा | धर्मपाल चंदेला |
28 | हरि नगर | सुरिंदर सेतिया | श्याम शर्मा | प्रेम शर्मा |
29 | तिलक नगर | जरनैल सिंह | श्वेता सैनी | पी.एस. बावा |
30 | जनकपुरी | प्रवीण कुमार | आशीष सूद | श्रीमती हरबानी कौर |
31 | विकासपुरी | महेंद्र यादव | पंकज कुमार सिंह | एडवोकेट जीतेंद्र सोलंकी |
32 | उत्तम नगर | पोश बालियान (पूजा नरेश बालियान) | पवन शर्मा | मुकेश शर्मा |
33 | द्वारका | विनय मिश्रा | प्रद्युम्न राजपूत | आदर्श शास्त्री |
34 | मटियाला | सुमेश शौकीन | संदीप सहरावत | रघुविंदर शौकीन |
35 | नजफगढ़ | तरुण यादव | श्रीमती नीलम पहलवान | सुषमा यादव |
36 | बिजवासन | सुरेंद्र भारद्वाज | कैलाश गहलोत | देवेंद्र सहरावत |
37 | पालम | जोगिंदर सोलंकी | कुलदीप सोलंकी | मांगे राम |
38 | दिल्ली कैंट | विरेंद्र सिंह कादियान | भुवन तंवर | प्रदीप कुमार उपमन्यु |
39 | राजेंद्र नगर | दुर्गेश पाठक | उमंग बजाज | विनीत यादव |
40 | नई दिल्ली | अरविंद केजरीवाल | प्रवेश वर्मा | संदीप दीक्षित |
41 | जंगपुरा | मनीष सिसोदिया | तरविंदर सिंह मारवाह | फरहाद सूरी |
42 | कस्तूरबा नगर | रमेश पहलवान | नीरज बसोया | अभिषेक दत्त |
43 | मालवीय नगर | सोमनाथ भारती | सतीश उपाध्याय | जितेंद्र कुमार कोचर |
44 | आरके पुरम | प्रमिला टोकस | अनील शर्मा | विशेष टोकस |
45 | महरौली | महेंदर चौधरी | गजेंद्र यादव | श्रीमती पुष्पा सिंह |
46 | छतरपुर | ब्रह्म सिंह तवर | करतार सिंह तंवर | राजेंद्र तंवर |
47 | देवली (SC) | प्रेम कुमार चौहान | दीपक तंवर (LJP) | राजेश चौहान |
48 | अंबेडकर नगर (SC) | अजय दत्त | खुशीराम चुनार | जय प्रकाश |
49 | संगम विहार | दिनेश मोहनिया | चंदन कुमार चौधरी | हर्ष चौधरी |
50 | ग्रेटर कैलाश | सौरभ भारद्वाज | श्रीमती शिखा राय | गर्वित सिंघवी |
51 | कालकाजी | आतिशी | रमेश बिधूड़ी | अलका लांबा |
52 | तुगलकाबाद | सहीराम | रोहताश बिधूड़ी | वीरेंद्र बिधूड़ी |
53 | बदरपुर | राम सिंह नेताजी | नारायण दत्त शर्मा | अर्जुन भड़ाना |
54 | ओखला | अमानतुल्लाह खान | मनीष चौधरी | अरिबा खान |
55 | त्रिलोकपुरी (SC) | अंजना पारचा | रविकांत उज्जैन | अमरदीप |
56 | कोंडली (SC) | कुलदीप कुमार | श्रीमती प्रियंका गौतम | अक्षय कुमार |
57 | पटपड़गंज | अवध ओझा | रविंद्र सिंह नेगी | चौधरी अनिल कुमार |
58 | लक्ष्मी नगर | बीबी त्यागी | अभय वर्मा | सुमित शर्मा |
59 | विश्वास नगर | दीपक सिंगला | ओम प्रकाश शर्मा | राजीव चौधरी |
60 | कृष्णा नगर | विकास बग्गा | अनिल गोयल | गुरुचरण सिंह राजू |
61 | गांधी नगर | नवीन चौधरी (दीपू) | सरदार अरविंदर सिंह लवली | कमल अरोड़ा |
62 | शाहदरा | जितेंद्र सिंह शंटी | संजय गोयल | जगत सिंंह |
63 | सीमापुरी (SC) | वीर सिंह धींगान | कुमारी रिंकू | राजेश लिलोठिया |
64 | रोहतास नगर | सरिता सिंह | जितेंद्र महाजन | श्रीमती सुरेशवती चौहान |
65 | सीलमपुर | चौधरी जुबैर अहमद | अनिल गौड | अब्दुल रहमान |
66 | घोंडा | गौरव शर्मा | अजय महावर | भीष्म शर्मा |
67 | बाबरपुर | गोपाल राय | अनिल वशिष्ठ | हाजी मोहम्मद इशराक खान |
68 | गोकलपुर (SC) | सुरेंद्र कुमार | प्रवीण निमेष | ईश्वर बागड़ी |
69 | मुस्तफाबाद | आदिल अहमद खान | मोहन सिंंह बिष्ट | अली मेंहदी |
70 | करावल नगर | मनोज त्यागी | कपिल मिश्रा | डॉ. पी.के. मिश्रा |
दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार पूर्व बस मार्शल भी 'जनहित दल' पार्टी के बैनर तले दिल्ली के सियासी समर में कूद गए हैं। दिल्ली डेमोक्रेटिक एलायंस की तरफ से दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए छह प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है। दिल्ली डेमोक्रेटिक एलायंस में जनता पार्टी के साथ जनहित दल और दिल्ली जनता पार्टी शामिल हैं। पार्टी ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से आदित्य राय, बुराड़ी विधानसभा सीट से अनिल कुमार, तिमारपुर विधानसभा सीट से राकेश रंजन श्रीवास्तव, मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से ललित भाटी, मुंडका विधानसभा सीट से प्रवीण कुमार लकड़ा और नरेला विधानसभा सीट से श्रीमती श्यामो देवी को उम्मीदवार बनाया है। इनमें तिमारपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी राकेश रंजन श्रीवास्तव को छोड़कर अन्य 5 पूर्व बस मार्शल हैं।
दिल्ली चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी कूदी
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी, अजीत पवार गुट) ने 11 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। बादली से मुलायम सिंह को दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव के खिलाफ टिकट दिया है। बुराड़ी से रतन त्यागी, चांदनी चौक से खालिद उर रहमान, बल्लीमारान से मोहम्मद हारुन और ओखला से इमरान सैफी को उम्मीदवार बनाया गया है। छतरपुर से नरेंद्र तंवर, गोकुलपुरी से जगदीश भगत, मंगोलपुरी से खेम चंद, लक्ष्मी नगर से नमहा, सीमापुरी से राजेश लोहिया और संगम विहार से कमर अहमद को पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
एआईएमआईएम ने दिल्ली दंगों के दो आरोपियों को दिया टिकट
असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए दिल्ली दंगे 2020 के दो आरोपियों 'आप' के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को मुस्तफाबाद सीट और शफा-उर-रहमान खान को ओखला सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। जामिया एलुमनाई एसोसिएशन (एएजेएमआई) के अध्यक्ष शफा-उर-रहमान खान और ताहिर हुसैन उत्तर-पूर्वी दिल्ली में फरवरी 2020 में हुए दंगों के पीछे बड़ी साजिश के मास्टरमाइंड होने का आरोप है और दोनों फिलहाल कड़े गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम (यूएपीए) कानून के तहत जेल में बंद हैं।
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने 15 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
केंद्र की एनडीए सरकार में मंत्री रामदास अठावले की पार्टी अब दिल्ली विधानसभा चुनाव में कूद गई है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 15 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की है। पार्टी ने दिल्ली की सुल्तानपुर माजरा (SC) सीट से लक्ष्मी, कोंडली (SC) सीट से आशा कांबले, तिमारपुर सीट से दीपक चावला, पालम सीट से वीरेंद्र तिवारी, नई दिल्ली सीट से शुभी सक्सेना, पटपड़गंज सीट से रंजीत, लक्ष्मी नगर सीट से विजय पाल सिंह, नरेला सीट से कन्हैया, संगम विहार सीट से तजेंदर सिंह, सदर बाजार सीट से मनीषा, मालवीय नगर सीट से राम नरेश निषाद, तुगलकाबाद सीट से मंजूर अली, बदरपुर सीट से हर्षित त्यागी, चांदनी चौक सीट से सचिन गुप्ता और मटिया महल सीट से मनोज कश्यप को चुनाव मैदान में उतारा है।
BSP ने 69 सीटों पर उम्मीदवार उतारे
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने दिल्ली चुनाव में 70 में से 69 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। बसपा ने कई मुस्लिम उम्मीदवारों को भी टिकट दिया है। दिल्ली के आदर्श नगर सीट से मोहम्मद अब्दुल जब्बार को उम्मीदवार बनाया है। रिठाला सीट से मोहम्मद नियाज खान को टिकट दिया है। नरेला से विरेंद्र खत्री, बुराड़ी से गंगाराम, तिमारपुर से सुरेंद्र पाल जाटव, बादली से रविंद्र कुमार, बवाना से हीरालाल, मुंडका से सुमनलता सेहरावत, किराड़ी से जुगवीर सिंह, सुल्तानपुर माजरा से कुलवंत राणा, नांगलोई से मुकेश, मंगोलपुरी से मुकेश गौतम, रोहिणी से हरशद चड्ढा, शालीमार बाग से श्याम कुमार शर्मा, शकूरबस्ती से विजय कुमार, त्रिनगर से डॉ. पवन कुमार गर्ग, वजीरपुर से हीरालाल, मॉडल टाउन से चुन्नीलाल और सदर बाजार से शैल कुमारी का नाम घोषित किया गया है। बसपा ने वर्ष 2008, 2013, 2015 और 2020 में भी दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें से 2008 और 2015 में सभी 70 सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवार उतारे थे। 2013 में 69 और 2020 में 68 सीटों पर चुनाव लड़ा था।
गौरतलब है कि वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 70 में से 67 सीटें हासिल कर बंपर जीत दर्ज की थी। वहीं, वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 70 में से 62 पर जीत दर्ज की थी। भाजपा को वर्ष 2015 में 3 और 2020 में महज 8 सीटों से संतोष करना पड़ा था।
बता दें कि, भाजपा दिल्ली में 1998 से सत्ता से बाहर है। वर्ष 2015 से दिल्ली में आम आदमी पार्टी अपने दम पर सत्ता में काबिज है। भाजपा ने 2015 के विधानसभा चुनावों में पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाकर चुनाव लड़ा था, लेकिन तब पार्टी का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। इसके बाद भाजपा ने 2020 के विधानसभा चुनावों में किसी नेता को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए बिना चुनाव लड़ा था, लेकिन पिछली बार की तरह यह दांव भी नाकाम साबित हुआ।
दिल्ली में 2013 पहली बार बनी थी ‘आप’ सरकार
देश की राजधानी दिल्ली के चुनावी इतिहास में 28 दिसंबर 2013 की तारीख एक बड़े सियासी उलटफेर के साथ दर्ज है। इसी दिन आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस की मदद से दिल्ली में पहली बार सरकार बनाई थी। भाषा के अनुसार, अन्ना हजारे का भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन छोड़कर राजनीति में आए केजरीवाल के नेतृत्व में 2013 में चुनावी समर में उतरी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई और 28 सीट जीतकर सारे राजनीतिक विश्लेषकों के अनुमानों को गलत साबित कर दिया। इस चुनाव में 8 सीट जीतने वाली कांग्रेस ने भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए आम आदमी पार्टी को बिना शर्त समर्थन देकर उसकी सरकार बनाने का रास्ता साफ कर दिया था।