कम ऑन- कम ऑन, आजा लड़ते हैं; शर्ट उतारकर लड़के ने दे डाली चुनौती- दिल्ली मेट्रो में फिर हुआ कांड
- वीडियो में बिना शर्ट के एक लड़का लड़का दिखाई देता है, जो सामने के शख्स को कम ऑन, कम ऑन करके लड़ने के लिए चुनौती देता हुआ सुनाई दे रहा है।

दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो के वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं। इनमें लड़ाई-झगड़े से लेकर अश्लील हरकतों वाली तमाम तरह की वीडियो शामिल होती हैं। इस बार फिर दिल्ली मेट्रो में कांड हो गया। दो गुट आपस में भिड़ गए। मार-पीट की नौबत आ गई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि भरी मेट्रो में एक-दूसरे के कपड़े फाड़ दिए। अब घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बिना शर्ट के एक युवक सामने वाले शख्स को कम ऑन, कम ऑन कहते हुए लड़ने की चेतावनी देता हुआ दिखाई देता है।
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसे देखने पर मालूम हो रहा है कि ये वीडियो लड़ाई के बाद का है। क्योंकि तब तक दोनों के कपड़े फट चुके थे। चुनौती देने वाले लड़ने ने भी अपनी टी-शर्ट उतार दी थी। चुनौती दे रहे शख्स को एक व्यक्ति रोकते हुए भी दिखे। वहीं दूसरे पक्ष वाले लड़के को भी कुछ लोग रोकते-टोकते दिखे।
लेकिन, शर्ट उतारे खड़ा लड़का यात्रियों से खचाखच भरी मेट्रो में जोर-जोर से लगातार चिल्लाते हुए दिखाई देता है। वह सामने वाले किसी शख्स को लड़ने के लिए उकसाते हुए दिखाई दे रहा है। वह हाथ घुमाते हुए कहता सुनाई पड़ता है कि कम ऑन, कम ऑन; आजा लड़ते हैं। सामने खड़े यात्री के भी शर्ट के बटन टूटे होते हैं। और दोनों एक-दूसरे से बहस करते हुए सुनाई देते हैं।
खबर लिखे जाने तक दिल्ली मेट्रो की तरफ से इस घटना पर कोई बयान सामने नहीं आया था। हालांकि यह कोई पहली दफा नहीं है कि इस तरह की कोई वीडियो मेट्रो के अंदर से सामने आई हो। इससे पहले एक व्यक्ति द्वारा शराब पीने और अंडा खाने की वीडियो सामने आई थी। इस पर सोशल मीडिया पर काफी हंगामा हुआ था।