Hindi Newsएनसीआर न्यूज़arvinder singh lovely bjp mla sworn in as protem speaker lg saxena administered oath

प्रोटेम स्पीकर बने अरविंदर सिंह लवली, LG सक्सेना ने राजनिवास में दिलाई शपथ

दिल्ली विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र शुरू हो गया है। भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली ने नवगठित विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली। विधानसभा की पहली बैठक से पहले लवली को राज निवास में एलजी विनय कुमार सक्सेना ने यह शपथ दिलाई।

Sneha Baluni नई दिल्ली। पीटीआईMon, 24 Feb 2025 11:24 AM
share Share
Follow Us on
प्रोटेम स्पीकर बने अरविंदर सिंह लवली, LG सक्सेना ने राजनिवास में दिलाई शपथ

दिल्ली विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र शुरू हो गया है। भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली ने नवगठित विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली। विधानसभा की पहली बैठक से पहले लवली को राज निवास में एलजी विनय कुमार सक्सेना ने यह शपथ दिलाई। सदन के सबसे वरिष्ठ विधायकों में से एक लवली अब नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। बाद में नए स्पीकर का चुनाव होगा और इस पद के लिए भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता को चुना जा सकता है। वहीं डिप्टी स्पीकर के पद के लिए मोहन सिंह बिष्ट के नाम की चर्चा है।

विधानसभा सत्र की शुरुआत पर टिप्पणी करते हुए दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, 'आज एक नया अध्याय लिखा जाएगा। आप-दा ने पिछले 12 सालों में दिल्ली को बर्बाद करने का काम किया है। आज हमारे पास दिल्ली को विकसित दिल्ली की ओर ले जाने का मौका है। आज कैग की रिपोर्ट भी पेश की जाएगी और उसमें अरविंद केजरीवाल द्वारा पिछले 3 सालों में किए गए भ्रष्टाचार का खुलासा होगा।'

वहीं दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए इस दिन को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा, 'आज का दिन ऐतिहासिक है। दिल्ली को धोखा देने वालों को समझ आ गया है कि असली मालिक तो जनता ही है। भ्रष्टाचार की एक सीमित अवधि होती है, उसके बाद वह खत्म हो जाता है। सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली में ऐसी सरकार आई है जो दिल्ली की जनता के लिए काम करेगी।'

भाजपा ने 5 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीटें जीतकर दिल्ली में आप के एक दशक के शासन को समाप्त करके 27 साल बाद वापसी की है। सदन में विपक्षी आप के 22 विधायक हैं। आप विधायकों ने सर्वसम्मति से दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को विधानसभा में विपक्ष का नेता चुना है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें