Hindi Newsएनसीआर न्यूज़arvind kejriwal stands on his statement about poison in yamuna and says we diverted water back

यमुना में जहर वाली बात पर कायम अरविंद केजरीवाल, कहा- वापस मोड़ दिया वह पानी

अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को बिजवासन विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यमुना में जहर वाले दावे को दोहराते हुए कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने उनको बदनाम करने के लिए यमुना के पानी में जहर मिला दिया।

Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 28 Jan 2025 12:32 AM
share Share
Follow Us on
यमुना में जहर वाली बात पर कायम अरविंद केजरीवाल, कहा- वापस मोड़ दिया वह पानी

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को बिजवासन विधानसभा क्षेत्र में आप उम्मीदवार सुरेंद्र भारद्वाज के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली में अमोनिया की मात्रा बढ़ने के मसले पर भाजपा को निशाने पर लिया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज भाजपा ने अपनी गंदी राजनीति की सारी सीमाएं पार कर दी। दिल्ली में पीने का पानी हरियाणा और यूपी से आता है। हरियाणा से यमुना के जरिये जबकि यूपी से गंगा के जरिए पीने का पानी आता है।

केजरीवाल ने यमुना में जहर वाले दावे को दोहराते हुए कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने उनको बदनाम करने के लिए यमुना के पानी में जहर मिला दिया। अभी अभी चुनाव आयोग ने हरियाणा को चिट्ठी लिखी है। ये (भाजपा) मुझे बदनाम करना चाहते थे कि यदि दिल्ली में लोग मर गए तो केजरीवाल के सर पे दोष मढ़ देंगे। यह तो भला हो हमारे जल बोर्ड के इंजीनियरों का... उनको पानी में कुछ गड़बड़ नजर आई। उन्होंने यमुना के इस पानी को दिल्ली में दाखिल होने से पहले ही उसे वापस मोड़ दिया।

केजरीवाल ने दावा कि दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियरों ने इस पानी को दिल्ली में नहीं आने दिया। यदि वह पानी दिल्ली में आ जाता तो पता नहीं कितने लोग मर जाते। इस किस्म की राजनीति नहीं होनी चाहिए। ऐसी घटनाएं तो हम दो देशों के बीच युद्ध छिड़ने पर देखते थे। हम कोई अलग-अलग देश हैं। हरियाणा और दिल्ली तो एक ही है। भाजपा और आम आदमी पार्टी तो एक ही देश है। इस तरह से लोगों को मारने की साजिश करना सही नहीं है।

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं आपको यह कह कर जा रहा हूं कि जब तक आपका केजरीवाल जिंदा है। मैं आपके पानी में जहर नहीं घुलने दूंगा। मैं आपके पानी को सुरक्षित रखूंगा। यह हो सकता है कि दिल्ली में दो चार दिन पानी की किल्लत हो लेकिन आपकी जिंदगी पर कोई आंच नहीं आने दूंगा।

ये भी पढ़ें:आतिशी ने दोहराई यमुना में जहर वाली बात, कहा- अधिकारियों पर दबाव बना लिखाया लेटर
ये भी पढ़ें:यमुना में जहर वाली बात गलत; केजरीवाल के दावे को दिल्ली जल बोर्ड ने झूठा बताया
ये भी पढ़ें:कलयुग का ये कालिया नाग; केजरीवाल के जहर वाले बयान पर BJP का पलटवार
ये भी पढ़ें:आतिशी की शिकायत पर हरियाणा से रिपोर्ट तलब, यमुना में जहरीला पानी भेजने का दावा

इस बीच दिल्ली जल बोर्ड की सीईओ शिल्पा शिंदे ने अरविंद केजरीवाल के इस आरोप का खंडन किया कि हरियाणा सरकार ने यमुना नदी में 'जहर' छोड़ा है। दिल्ली के मुख्य सचिव धर्मेंद्र को लिखे पत्र में दिल्ली जल बोर्ड की सीईओ शिल्पा शिंदे ने आरोपों को गलत, आधारहीन और भ्रामक करार दिया है। दिल्ली जल बोर्ड ने इस बात पर जोर दिया है कि इस तरह के दावों से अंतरराज्यीय संबंधों और जनता के विश्वास को नुकसान पहुंच सकता है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें