Hindi Newsदेश न्यूज़tourist boat capsizes in goa one dead 20 rescues

गोवा समुद्री तट के पास अरब सागर में टूरिस्ट बोट पलटी, एक की मौत; 20 को बचाया गया

गोवा में समुद्री तट के पास अरब सागर में एक टूरिस्ट बोट पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 20 को रेस्क्यू कर लिया गया है। नाव में बच्चों के अलावा महिलाएं भी सवार थीं।

Gaurav Kala पीटीआईWed, 25 Dec 2024 09:44 PM
share Share
Follow Us on
गोवा समुद्री तट के पास अरब सागर में टूरिस्ट बोट पलटी, एक की मौत; 20 को बचाया गया

उत्तरी गोवा के कैलंगुट समुद्र तट के पास अरब सागर में एक टूरिस्ट बोट पलट गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि 20 लोगों को बचाव दल ने रेस्क्यू कर लिया है। जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बोट में छह साल के बच्चे और महिलाएं भी सवार थीं। सिर्फ दो को छोड़कर सभी ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "जिस नाव से पर्यटक यात्रा कर रहे थे, उसके पलट जाने से 54 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। 20 अन्य को बचा लिया गया है। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।" उन्होंने बताया कि दो यात्रियों को छोड़कर बाकी सभी ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी।

सरकार द्वारा नियुक्त एजेंसी दृष्टि मरीन के प्रवक्ता ने कहा कि नाव समुद्र तट से लगभग 60 मीटर दूर पलट गई, जिसके बाद सभी यात्री समुद्र के पानी में गिर गए। उन्होंने बताया कि विमान में सवार यात्रियों में महाराष्ट्र के खेड़ का एक परिवार भी शामिल था, जिसमें 13 सदस्य शामिल थे। उन्होंने बताया कि नाव पलटते देख दृष्टि मरीन का एक कर्मी मदद के लिए दौड़ा और बैकअप भिजवाया।

ये भी पढ़ें:जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा; गहरी खाई में गिरा सेना का ट्रक, 5 जवानों की मौत

बोट में 6 और सात साल के दो बच्चे भी थे सवार

उन्होंने कहा, ''बोट में रेस्क्यू किए गए 20 यात्रियों में से छह और सात साल के दो बच्चे और 25 और 55 साल की दो महिलाएं भी थीं। उन्हें इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

गौरतलब है कि गोवा एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, खासकर क्रिसमस और नए साल के जश्न के दौरान यहां बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। गोवा में नाव पलटने की यह घटना तब हुई है, जब एक हफ्ते पहले महाराष्ट्र में नौसेना के एक तेज रफ्तार नाव ने नियंत्रण खोकर नौका 'नील कमल' को टक्कर मार दी थी। उस घटना में 15 लोगों की जान चली गई थी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें