Hindi Newsदेश न्यूज़aimim leader abdul malik shot near nasik agra high way attacker hit three bullets - India Hindi News

ओवैसी की पार्टी के नेता पर जानलेवा हमला, हमलावरों ने दनादन बरसाई गोलियां; हालत गंभीर

ओवैसी की पार्टी AIMIM के नेता और पूर्व मेयर अब्दुल मलिक पर जानलेवा हमला हुआ है। मुंबई-आगरा ऐक्सप्रेसवे पर अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग की है। उनकी छाती, जांघ और हाथ में तीन गोलियां मारी गई हैं।

Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, नासिकMon, 27 May 2024 11:45 AM
share Share
Follow Us on
ओवैसी की पार्टी के नेता पर जानलेवा हमला, हमलावरों ने दनादन बरसाई गोलियां; हालत गंभीर

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के नेता और पूर्व मेयर अब्दुल मलिक पर जानलेवा हमला हुआ है। मुंबई-आगरा ऐक्सप्रेसवे पर अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग की है। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उनकी छाती, जांघ और हाथ में तीन गोलियां मारी गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, अब्दुल मलिक पर सोमवार तड़के एक बजे हमला हुआ। यह घटना मालेगांव शहर क्षेत्र में उस वक्त हुई, जब मलिक मुंबई आगरा हाईवे के किनारे एक रेस्तरां के बाहर थे। उन पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की है। पुलिस के अनुसार, एआईआईएम नेता पर कई गोलियां दागी गई। उन्हें गंभीर हालत में नासिक के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

उधर, पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल का दौरा किया है और हमलावरों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मलिक को तीन गोलियां लगीं, जिसमें उनकी छाती के बाईं ओर, बाईं जांघ और दाहिने हाथ पर चोटें आईं है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें