Hindi Newsदेश न्यूज़Sri Lankan Navy action in the sea 14 Indian fishermen arrested boats seized

समंदर में श्रीलंकाई नौसेना का ऐक्शन, 14 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, नावें भी की जब्त

  • Sri Lankan Navy: श्रीलंकाई नौसेना ने शनिवार को 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। नौसेना ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि इन लोगों के श्रीलंका जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ते हुए गिरफ्तार किया गया है।

Upendra Thapak लाइव हिन्दुस्तानSun, 9 Feb 2025 11:51 PM
share Share
Follow Us on
समंदर में श्रीलंकाई नौसेना का ऐक्शन, 14 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, नावें भी की जब्त

समुद्री सीमा को लेकर भारत मछुआरों और श्रीलंकाई नौसेना के बीच की खींचतान जारी है। श्रीलंकाई अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी कि द्वीपीय देश की जल सीमा में अवैध रूप से प्रवेश करने के चलते 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही उनके ट्रॉलर भी जब्त कर लिए गए हैं।

श्रीलंकाई नौसेना ने इस घटना के ऊपर बयान जारी करते हुए कहा कि शनिवार को हमारे गश्ती दल द्वारा मन्नार के उत्तर में स्थित समुद्री क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया था। इसी अभियान के दौरान इन 14 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। हमारी टीम ने इन लोगों के साथ-साथ इनकी दो नावों को भी जब्त किया है। इन लोगों को गिरफ्तार करके ईरानतिवु द्वीप पर लाया गया, जहां से उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए किलिनोच्ची के सहायक मत्स्य निदेशालय को सौंप दिया जाएगा।

नौसेना की तरफ से कहा गया कि हमारी पूरी कोशिश रहती है कि कोई भी अवैध रूप से हमारी सीमा में प्रवेश न करे। इसके लिए हम श्रीलंकाई जलक्षेत्र में लगातार गश्त करते रहते हैं। क्योंकि इन गतिविधियों का असर स्थानीय मछुआरों की आजीविका पर पड़ता है।

ये भी पढ़ें:पूरे श्रीलंका में बिजली हुई गुल, एक बंदर ने कर दिया कांड; क्या है मामला
ये भी पढ़ें:बल प्रयोग स्वीकार्य नहीं, मछुआरों पर गोली चलाने वाले श्रीलंका को भारत की चेतावनी

पिछले सप्ताह भी इसी तरह की एक घटना में श्रीलंकाई अधिकारियों ने 10 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था और उनकी नावें भी जब्त कर ली थी, जबकि इस साल की बात करें तो अभी तक गिरफ्तार किए गए भारतीय मछुआरों की संख्या 89 हो गयी है और 10 भारतीय मछली पकड़ने वाली नौकाएं भी जब्त की गयी हैं।

इस बीच, रामेश्वरम में विभिन्न मछुआरा संघों के नेताओं ने गिरफ्तारियों की कड़ी निंदा की और केंद्र सरकार से अपील की कि वह जेल में बंद मछुआरों तथा उनकी नौकाओं की तत्काल रिहाई के लिए उचित कदम उठाये।

अगला लेखऐप पर पढ़ें