Hindi Newsदेश न्यूज़Sonia Gandhi admitted to Ganga Ram Hospital

कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

  • कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक सूत्र ने बताया कि कांग्रेस नेता को गुरुवार सुबह भर्ती कराया गया।

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 20 Feb 2025 11:02 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें पेट संबंधित समस्या के चलते अस्पताल में एडमिट कराया गया। अस्पताल ने कहा कि कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है। अस्पताल ने कहा कि सोनिया गांधी को शुक्रवार शाम तक छुट्टी मिल सकती है। वह डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में हैं।

सर गंगा राम अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार, "उन्हें (सोनिया गांधी) आज पेट से संबंधित किसी समस्या के चलते भर्ती कराया गया था। हालांकि, पूरी संभावना है कि उन्हें कल सुबह तक छुट्टी मिल जाएगी।" वह गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. समीरन नंदी की देखरेख में हैं। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले साल दिसंबर में 78 साल की हो गई थीं।

सोनिया गांधी की आखिरी बड़ी सार्वजनिक उपस्थिति पिछले हफ्ते थी, जब उन्हें 13 फरवरी को संसद के बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में देखा गया था। 10 फरवरी को सोनिया गांधी ने सरकार से जल्द से जल्द जनगणना पूरी करने को कहा था और दावा किया कि देश में करीब 14 करोड़ लोग खाद्य सुरक्षा कानून के तहत मिलने वाले लाभ से वंचित हैं।

राज्यसभा में शून्यकाल में सोनिया गांधी ने कहा था कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत लाभार्थियों की पहचान 2011 की जनगणना के अनुसार की जा रही है, न कि ताजा जनसंख्या आंकड़ों के आधार पर। सोनिया गांधी ने सितंबर 2013 में यूपीए सरकार द्वारा शुरू किए गए एनएफएसए को देश की 140 करोड़ आबादी के लिए खाद्य और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक पहल बताया था।

अगला लेखऐप पर पढ़ें