Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़woman raped in empty train bandra terminus coolie arreted

मुंबई में ट्रेन के अंदर कुली ने किया महिला के साथ रेप, थोड़ी ही देर में दबोच लिया गया आरोपी

  • मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर महिला के साथ खाली ट्रेन में रेप किया गया। शिकायत मिलने के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और आरोपी कुली को गिरफ्तार कर लिया गया।

Ankit Ojha पीटीआईMon, 3 Feb 2025 09:11 AM
share Share
Follow Us on
मुंबई में ट्रेन के अंदर कुली ने किया महिला के साथ रेप, थोड़ी ही देर में दबोच लिया गया आरोपी

मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर ट्रेन के अंदर महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। रेप के आरोप में एक कुली को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। जानकारी के मुताबिक कुली ने ट्रेन के खाली कोच में महिला को हवस का शिकार बनाया। घटना शनिवार रात की बताई गई है। अधिकारियों ने बताया कि महिला एक ट्रेन से उतरकर प्लैटफॉर्म के दूसरी तरफ खड़ी खाली ट्रेन में चढ़ गई थी। उस समय ट्रेन में कोई यात्री नहीं था।

जीआरपी के अधिकारियों के मुताबिक एक कुली उस ट्रेन में मौजूद था। कथित तौर पर उसने महिला के साथ रेप किया और फरार हो गया। बाद में अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए। महिला ने बांद्रा जीआरपी स्टेशन पर शिकायत की। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान की गई और उसे दबोच लिया गया। अधिकारियों ने कहा, यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर महिला खाली ट्रेन में क्या करने गई थी।

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत रेप का केस दर्ज किया गया है। पिछले महीने मुंबई में एक महिला ने ऑटो ड्राइवर के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज करवाई थी। बाद में पता चला कि युवती पुलिस को भ्रमित कर रही थी। यह भी पता चला कि उसने अपने गुप्तांग पर खुद ही चोट पहुंचाई थी। अपनी हरकतों की वजह से मां-बाप उसे डांटते थे। उससे बचने के लिए युवती ने यह ड्रामा शुरू किया था।

वहीं हाल ही में मुंबई के ही दिंडोशी इलाके में एक 20 साल के लड़के ने 78 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप किया। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग घर में अकेली थी। बुजुर्ग जब सो रही थी तो आरोपी घर में घुस आया और महिला के साथ रेप करके फरार हो गया।

अगला लेखऐप पर पढ़ें