Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़mother gets bail in child beaten case high court says he scapegoat

7 साल के मासूम को बुरी तरह मारती थी मां, HC ने जमानत देते हुए कहा- वो बलि का बकरा बन गया

  • बॉम्बे हाई कोर्ट ने मासूम बच्चे की पिटाई मामले में उसकी मां को जमानत दे दी। महिला 2023 से हिरासत में थी। कोर्ट ने कहा कि कोई भी मां अपने बच्चे को नहीं पीट सकती, वो बच्चा बलि का बकरा बना।

Gaurav Kala मुंबई, भाषाTue, 25 Feb 2025 04:53 PM
share Share
Follow Us on
7 साल के मासूम को बुरी तरह मारती थी मां, HC ने जमानत देते हुए कहा- वो बलि का बकरा बन गया

सात साल के मासूम पर हमला करने और बुरी तरह पिटाई करने के मामले में बंबई हाई कोर्ट ने बच्चे की मां और महिला के साथी को जमानत दे दी। हाई कोर्ट ने कहा कि कोई भी मां अपने बच्चे की पिटाई नहीं करेगी। अदालत यह भी कहा कि शिकायतकर्ता पिता और बच्चे की मां के बीच वैवाहिक विवाद चल रहा है, जिसकी वजह से बच्चे को मार पड़ती थी और वह बलि का बकरा बन गया।

न्यायमूर्ति मिलिंद जाधव की एकल पीठ ने कहा कि बच्चे की मेडिकल रिपोर्ट बताती है कि वह मिर्गी और नियमित दौरे से पीड़ित है तथा कुपोषित और रक्ताल्पता से ग्रस्त है। हाई कोर्ट ने कहा कि विभिन्न मेडिकल दस्तावेजों से पता चलता है कि आरोपी मां ने बच्चे की देखभाल और सहायता करने की जहमत उठाई। इस महिला को अक्टूबर, 2023 को गिरफ्तार किया गया था और तब से वह हिरासत में है।

पिता का आरोप- मेरे बेटे को जान से मारना चाहती थी उसकी मां

इस नाबालिग बच्चे के जैविक पिता की शिकायत पर मुंबई में प्राथमिकी दर्ज की गयी। उसने (जैविक पिता ने) आरोप लगाया कि उससे अलग रह रही उसकी पत्नी एवं उसके (पत्नी के) साथी ने कई बार बच्चे के साथ मारपीट की तथा एक बार तो उन्होंने उसकी जान लेने तक की कोशिश की।

ये भी पढ़ें:'दिल्ली हाई कोर्ट में जो कुछ हो रहा, वह घृणित है', सुप्रीम कोर्ट क्यों भड़का

मुंबई में दहीसर पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गयी और यह भी आरोप लगाया गया है कि महिला के साथी ने बच्चे पर यौन हमला भी किया। हालांकि, हाई कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया सभी आरोप अविश्वसनीय हैं। हाई कोर्ट ने महिला को 15,000 रुपये के निजी मुचलके पर जमानत देते हुए कहा, ‘‘किसी भी मां के बारे में यह नहीं सोचा जा सकता कि वह अपने ही बच्चे को पीटेगी।’’

हाई कोर्ट ने यह भी कहा कि पुलिस मामले में आरोपी को गिरफ्तारी के आधार बताने से संबंधित दंड प्रक्रिया संहिता के अनिवार्य प्रावधानों का पालन करने में विफल रही है। शिकायत के अनुसार, 2019 में अपने माता-पिता के अलग होने के बाद लड़का अपने पिता के साथ महाराष्ट्र के रत्नागिरी में रह रहा था। शिकायत में कहा गया है कि लेकिन 2023 में महिला जबरन आयी और बच्चे को मुंबई ले गयी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें