Bihar Hill Station: मन मोह लेंगे बिहार के ये 4 हिल स्टेशन, भूल जाएंगे शिमला-मनाली की वादियां
Hill Stations of Bihar: सर्दियों के मौसम में लोग शिमला मनाली की हसीन वादियों को घूमने की प्लानिंग करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिहार के खूबसूरत हिल स्टेशन आपका मन मोह सकते हैं।

दिल्ली के पास रहने वाले लोग वीकेंड के दौरान उत्तराखंड या हिमाचल की जगहों पर घूमने के लिए जाते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि इन जगहों के अलावा भी बिहार में कुछ हिल स्टेशन है, जहां आप सुंदर नजारों को एंजॉय कर सकते हैं। बिहार, शांत और खूसबूरत जगहों से घिरा हुआ है। ऐसे में आज हम आपको बिहार के उन स्टेशनों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके बारे में आपने शायद पहले कभी नहीं सूना होगा।
प्राग बोधि
बिहार के गया जिले में स्थित, प्रागबोधि को डुंगेश्वरी पहाड़ी के नाम से भी जाना जाता है। ये जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पर्यटकों को आकर्षित करती है। ज्ञान प्राप्त करने से पहले यह जगह बुद्ध का विश्राम स्थल थी। प्राग बोधी की आकर्षक हरी-भरी घास के मैदान इस जगह को देखने लायक बनाती है।
ब्रह्मजुनी पहाड़ी
ब्रह्मजुनी पहाड़ी और इसके आसपास के ऐतिहासिक मंदिरों का नजारा देखकर आपका मन खुश हो जाएगा। शांति का अनुभव करने के लिए ये एक बेहतरीन जगह है। बिहार का यह हिल स्टेशन गया जिले में स्थित है।
गुरपा पीक
बिहार का यह हिल स्टेशन आश्चर्यजनक हिंदू मंदिरों में से एक है। ध्यान लगाने के लिए ये एक आदर्श जगह है, गुरपा शिखर को भगवान बुद्ध के उत्तराधिकारी महा कस्सप की प्रतीक्षा स्थल माना जाता है।
प्रेतशिला पहाड़ी
प्रेतशिला पहाड़ी बिहार के हिल स्टेशनों में से एक है। हर साल, सैकड़ों तीर्थयात्री ब्रह्म कुंड झील पर जाते हैं। यहां पूर्वजों की दिवंगत आत्माओं के लिए पवित्र अनुष्ठान करवाने भी लोग पहुंचते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।