Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्राCoorg in Karnataka is mini Scotland of India best Place to Travel with Partner

इस हिल स्टेशन को कहा जाता है भारत का स्कॉटलैंड, कपल्स के लिए परफेक्ट

  • भारत में घूमने फिरने की कई जगहों की तुलना विदेशी जगहों से की जाती है। वहीं दक्षिण भारत में एक ऐसा हिल स्टेशन है जिसे भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है। जानिए इस जगह के बारे में-

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानSun, 2 Feb 2025 05:01 PM
share Share
Follow Us on
इस हिल स्टेशन को कहा जाता है भारत का स्कॉटलैंड, कपल्स के लिए परफेक्ट

भारत में घूमने-फिरने के लिए बहुत कुछ है। यहां की हर एक डेस्टिनेशन की अपनी खासियत है। कुछ जगह तो इतनी खूबसूरत हैं कि उनकी तुलना विदेश की कुछ जगहों से की जाती है। दक्षिण भारत के कर्नाटक के कुर्ग को भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है क्योंकि इसकी पहाड़ियां कॉफी बागानों से घिरी हुई हैं, जो इसे स्कॉटिश घाटी जैसा बनाती हैं। इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता और ठंडी हवा के कारण लोग अक्सर कर्नाटक के इस शहर की तुलना स्कॉटलैंड से करते हैं। ये जगह पार्टनर के साथ जाने के लिए बेस्ट है।

मौसम के लिए फेमस

कूर्ग अपने बेहतरीन मौसम के लिए जाना जाता है। इस जगह की ठंडी हवा उन लोगों के लिए बिल्कुल सही है जो मैदानी इलाकों की गर्मी से बचना चाहते हैं। यहां का मौसम हल्का और आरामदायक होता है। अगर आप बारिश, हरे-भरे नजारे और धुंध भरी पहाड़ियों का मजा लेते हैं तो मानसून के दौरान कूर्ग जाना सबसे अच्छा समय है।

शानदार किले और पैलेस के लिए फेमस

कूर्ग कुछ शानदार किलों और महलों का भी घर है। कूर्ग में सबसे फेमस किलों में से एक मडिकेरी किला है। यह ग्रेनाइट से बना है। हालांकि, अब यह एक होटल और म्यूजियम के रूप में काम करता है।

शहर की सुंदरता बढ़ाते हैं झरने

कुर्ग में कई झरने हैं, जिनमें अब्बे फॉल्स, इरुप्पु फॉल्स, कारिके फॉल्स, कब्बे फॉल्स और मल्लल्ली फॉल्स शामिल हैं। ये दक्षिण भारत के कुछ बेहतरीन वॉटरफॉल्स हैं और वॉटरफॉल रैपलिंग के लिए फेमस हैं। विराजपेट से लगभग 20 किलोमीटर दूर चेलावारा झरना इस रोमांचक एक्टिविटी के लिए फेमस है।

फेमस है रिवर राफ्टिंग

कूर्ग में बारापोल नदी पर रिवर राफ्टिंग बहुत कॉमन है। कूर्ग में पोन्या एस्टेट के करीब ऊपरी बारापोल नदी के किनारे कैंपिंग और राफ्टिंग सबसे ज्यादा फेमस है। आप पार्टनर के साथ इसका मजा ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें:वैलेंटाइन वीक में घूमने के लिए देखें दिल्ली की जगह, डेटिंग के लिए हैं बेस्ट
ये भी पढ़ें:वैलेंटाइन डे पर इन रोमांटिक जगहों को घूमने का बनाएं प्लान, खास दिन बनेगा यादगार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें