बसंत पंचमी पर भारत की इन जगहों पर जाना पसंद करते हैं लोग, शानदार नजारा मन करेगा खुश

  • बसंत पंचमी एक खास त्योहार है, जिसमें सभी वसंत के आने का उत्सव मनाते हैं और इसी दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। इस मौके पर भारत की कुछ जगहों पर खास रौनक होती है। जानिए उन जगहों का नाम-

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानSat, 1 Feb 2025 09:01 PM
share Share
Follow Us on
बसंत पंचमी पर भारत की इन जगहों पर जाना पसंद करते हैं लोग, शानदार नजारा मन करेगा खुश

बसंत पंचमी हिंदू धर्म के खास त्योहारों में से एक है। इस दिन वसंत के आने का उत्सव मनाया जाता है और विद्या की देवी मां सरस्वती की भी पूजा की जाती है। इस साल बसंत पंचमी का त्योहार 2 फरवरी को मनाया जाएगा। वैसे तो ये त्योहार देश के अलग-अलग कोने में धूम-धाम से मनाया जाता है। लेकिन भारत की कुछ जगहों पर बसंत पंचमी का सेलिब्रेशन देखने लायक होता है। यहां जानिए उन जगहों के बारे में।

1) कोलकाता

कोलकाता को खुशी का शहर कहा जाता है। बसंत पंचमी के दौरान इस जगह की रौनक देखने लायक होती है। इस दौरान पूरा शहर पीले रंग के सुंदर नजारे में बदल जाता है। इस त्योहार पर कोलकाता के लोग पारंपरिक कपड़े पहनते हैं और वसंत के आगमन का जश्न मनाते हैं।

2)वाराणसी

दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक वाराणसी बसंत पंचमी के दौरान देखने लायक जगहों में से एक है। इस दिन गंगा नदी के किनारे भक्तों द्वारा पूजा-अर्चना और अनुष्ठान किए जाते हैं। शांत वातावरण और लोगों की स्पष्ट आस्था देख मन खुश हो जाएगा। यहां पर शाम को मंत्रमुग्ध कर देने वाली गंगा आरती जरूर देखें।

3) जयपुर

पिंक सिटी के नाम से मशहूर राजस्थान के जयपुर में बसंत पंचमी का खास सेलिब्रेशन होता है। रंग-बिरंगे जुलूस, खूबसूरती से सजाए गए मंदिर और पारंपरिक राजस्थानी प्रदर्शन उत्सव के मुख्य आकर्षण हैं।

4) दिल्ली

भारत की राजधानी दिल्ली में भी बसंत पंचमी के पारंपरिक और आधुनिक सेलिब्रेशन देखने को मिल सकते हैं। इस त्योहार पर दिल्ली के स्कूल-कॉलेज और मंदिर में खास कार्यक्रम होते हैं।

5) मथुरा और वृन्दावन

भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा और इसके पास शहर वृन्दावन में बसंत पंचमी धूमधाम से मनाई जाती है। इस त्योहार के लिए मंदिरों को सजाया जाता है और जुलूस निकाले जाते हैं। इस दौरान यहां का आनंदमय माहौल मजेदार होता है।

ये भी पढ़ें:वैलेंटाइन वीक में घूमने के लिए देखें दिल्ली की जगह, डेटिंग के लिए हैं बेस्ट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें