झड़ते बालों पर कैसे इस्तेमाल करें Vitamin E कैप्सूल, मिलेंगे कई फायदे How to use Vitamin E capsules to get Rid of Hair Fall, लाइफस्टाइल - Hindustan

झड़ते बालों पर कैसे इस्तेमाल करें Vitamin E कैप्सूल, मिलेंगे कई फायदे

Tips To Use Vitamin E Capsule For Hair: बालों के लिए विटामिन ई काफी ज्यादा फायदेमंद है। हेयरफॉल से निपटने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। जानिए, कैसे करें इसे यूज-

Sun, 17 Sep 2023 01:47 PMAvantika Jain लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
share
झड़ते बालों पर कैसे इस्तेमाल करें Vitamin E कैप्सूल, मिलेंगे कई फायदे
Short Textकेवल हिंदुस्तान ऐप में उपलब्ध
ऐप डाउनलोड करें

स्किन के साथ ही विटामिन ई बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है। स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। यह कई एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है। अगर आपको हेयरफॉल की समस्या है तो आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके एक इस्तेमाल से ही आपको खूब फायदा मिल सकता है। अगर आप अपनी डायट में विटामिन ई को शामिल करते हैं तो भी इससे फायदा मिल सकता है। विटामिन ई के कैप्सूल आसानी से मेडिकल स्टोर पर मिल जाते हैं। अगर आप बालों पर इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो जानिए इसे इस्तेमाल करने का तरीका।

बालों पर कैसे यूज करें विटामिन ई?
बालों के लिए विटामिन ई काफी फायदेमंद है। झड़ते बालों पर अगर आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो किसी भी तेल में विटामिन ई कैप्सूल को मिला लें। इसके बाद इसे बालों की जड़ तक अच्छे से लगा लें। इसे ज्यादा असरदार बनाने के लिए अच्छे से सिर पर मालिश करें, उसके बाद बालों में अच्छे से कंघी भी कर लें। मालिश के बाद तेल को कम से कम 20 मिनट तक बालों में लगा रहने दें, इसके बाद आप इसे शैम्पू से धो सकते हैं। 

बनाएं हेयर मास्क

इस हेयर मास्क के लिए आपको विटामिन ई कैप्सूल, नारियल तेल और अरंडी के तेल की जरूरत होगी। इसके लिए एक विटामिन ई कैप्सूल में 2 बड़े चम्मच नारियल और अरंडी का तेल मिलाएं। इस मिक्स को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। इसे एक घंटे के लिए छोड़ दें और बाद में माइल्ड शैम्पू से हेयर वॉश करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।