घटिया इंसान में होती हैं ये 5 आदतें, समय रहते ही बना लें दूरी वरना होगा पछतावा!

एक व्यक्ति का व्यवहार, उसकी आदतें और उसकी सोच उसे अच्छा या बुरा इंसान बनाती हैं। लाइफ में किसी घटिया शख्स की एंट्री हो जाए तो अच्छे-भले जीवन में आग लग सकती है। इसलिए समय रहते ही इनकी पहचान करना बहुत जरूरी है।

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तानFri, 14 Feb 2025 04:35 PM
share Share
Follow Us on
घटिया इंसान में होती हैं ये 5 आदतें, समय रहते ही बना लें दूरी वरना होगा पछतावा!

दुनिया में तरह-तरह के इंसान होते हैं। कुछ अच्छे तो कुछ इतने घटिया कि कोई उनके आसपास भी रहने की ना सोचे। दरअसल यह सारा मामला किसी व्यक्ति की सोच, नजरिए और उसके व्यवहार का है। ये सभी चीजें ही मिलकर तय करती हैं कि कोई इंसान कितना अच्छा है तो कितना बुरा। हालांकि पहली नजर में यह सब पता लगाना बहुत मुश्किल होता है इसलिए कई बार कुछ अच्छे लोग भी इन घटिया लोगों के चक्कर में पड़कर अपना नुकसान करा लेते हैं। इनकी संगत में रहने वाले व्यक्ति के जीवन से सुख-चैन सब गायब हो जाता है। कई बार ये घटिया लोग अपनी नेगेटिव सोच को बाकी लोगों पर इस कद्र थोप देते हैं कि सामने वाला चाहकर भी जीवन में आगे नहीं बढ़ पाता। ऐसे में समय से इन लोगों की पहचान करना बहुत जरूरी हो जाता है। आज हम इन घटिया लोगों की ही कुछ आदतों का जिक्र कर रहे हैं, जो आपकी ऐसे लोगों की पहचान करने में मदद करेंगी।

इन्हें हमेशा होती है दूसरों से जलन

घटिया लोगों की एक बड़ी कॉमन आदत यह भी है कि इन्हें हमेशा ही दूसरों से जलन होती रहती है। लोगों को गिरते देखना इन्हें खूब पसंद होता है लेकिन जब कोई इनसे किसी भी चीज में कुछ बेहतर कर ले, तो वो बात इन्हें हजम नहीं होती। ये हमेशा अपनी हार का दोष दूसरे पर डाल देते हैं और खुद को ऊंचा दिखाने के लिए दूसरों की तरक्की को कम आंकना शुरू कर देते हैं।

हर चीज में ढूंढते हैं सिर्फ कमी

घटिया लोगों को हर चीज में नेगेटिविटी फैलाने की बुरी आदत होती है। इसके चलते ये अच्छी चीज में भी कुछ ना कुछ बुराई ढूंढ ही लेते हैं। इन्हें हर स्थिति में सिर्फ कमियां और बुराइयां ही नजर आती है। आसपास के लोगों की खुशियां इनसे बर्दाश्त नहीं होती, जिसके चलते ये किसी ना किसी तरह की नेगेटिविटी फैलाने की पूरी कोशिश करते हैं।

जुबां पर रहती है सिर्फ दूसरों की बुराई

जो इंसान सिर्फ दूसरों की बुराई करना जानें, जिसकी जुबां पर लोगों के लिए सिर्फ कड़वे शब्द हों; वो कभी भी एक अच्छा इंसान नहीं हो सकता। ऐसे लोग हमेशा अपने मन में दूसरों के लिए जहर रखते हैं। पीठ के पीछे अक्सर लोगों की चुगलियां तो वहीं सामने तुरंत मीठे बन जाते हैं। अगर आपको भी कोई ऐसा इंसान दिखे जो आपसे सिर्फ लोगों की चुगलियां ही करता हो, तो समझ जाएं वो आपकी पीठ के पीछे आपकी भी चुगली कर सकता है। ऐसे में इन लोगों से दूरी ही भली है।

दूसरों से हमेशा करते हैं बुरा व्यवहार

लोगों का दूसरे लोगों के प्रति कैसा व्यवहार है, ये उनकी पर्सनेलिटी के बारे में बहुत कुछ बता देता है। घटिया लोगों की पहचान करनी है तो आप उनके व्यवहार को देख कर बिल्कुल ठीक-ठीक अंदाजा लगा सकते हैं। इनका अपनी जुबान पर बिल्कुल बिल्कुल कंट्रोल नहीं रहता और ये जो मर्जी सामने वाले को बोल देते हैं। खुद को ऊपर रखने के लिए सामने वाले को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। दूसरों की भावनाएं तो इनकी नजरों में बिल्कुल भी मायने नहीं रखतीं।

इनकी नियत में बसता है झूठ और फरेब

घटिया लोगों की एक सबसे बड़ी पहचान यह भी है कि उन्हें आप बात बात पर झूठ और फरेब का सहारा लेते पाएंगे। भले ही इनके झूठ से किसी का कितना भी नुकसान हो रहा हो लेकिन यदि उसमें इनका फायदा हो रहा है, तो ये बेझिझक झूठ बोलेंगें। लोगों का भरोसा तोड़ना और फरेब करना तो जैसे इनकी नियत में होता है। अपने फायदे के लिए ये किसी भी हद तक जाने में नहीं झिझकते।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें