Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीMango Lassi Stuffed Mango Kulfi and Mango Mastani Recipe in Hindi

आम से बनाएं ये 3 टेस्टी चीजें, बिना किसी झंझट के हो जाएंगी तैयार

आम एक ऐसा फल है जिसे ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं। पूरी गर्मी अलग-अलग तरह के आम बाजार में आते हैं, ऐसे में अगर आप आम खाने के शौकीन हैं तो इस बार कुछ टेस्टी रेसिपीज जरूर ट्राई करें। यहां देखिए आम से क्या बनाएं।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानSat, 26 April 2025 01:18 PM
share Share
Follow Us on
आम से बनाएं ये 3 टेस्टी चीजें, बिना किसी झंझट के हो जाएंगी तैयार

आम का सीजन शुरू हो गया है और इन दिनों मार्केट में आम के कई वैरायटी मिल रही हैं। गर्मी के पूरे सीजन में आम की तरह-तरह की वैरायटी आती हैं। ऐसे में अगर आपको आम खाना पसंद है तो आप इससे कुछ टेस्टी रेसिपीज ट्राई कर सकते हैं। यहां हम आम से बनने वाली 3 आसान रेसिपी बता रहे हैं जो आप जरूर ट्राई करें।

1) स्टफ मैंगो

स्टफ मैंगो बनाने के लिए आपको चाहिए

1 बड़ा पका हुआ आम

1 लीटर दूध

3-4 चम्मच चीनी

4-5 इलायची

1/2 चम्मच केसर

2 चम्मच पिस्ता

कैसे बनाएं स्टफ मैंगो

इसे बनाने के लिए दूध को तब तक उबालें और चलाते रहें जब तक कि यह आधा न हो जाए। फिर इसमें चीनी, इलायची, पिस्ता और केसर डालें। अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें। जब तब ये ठंडा हो तब तर आम से बीज निकाल लें और ठंडा दूध इसके अंदर डालें। अब आम को उपर से कवर करें और सपोर्ट के साथ कम से कम 24-36 घंटे के लिए फ्रीजर में रखें। जब पुरी तरह से जब जाए तो आम के छिलके को छीलें और गोल शेप में काटकर सर्व करें।

2) मैंगो मस्तानी

मैंगो मस्तानी बनाने के लिए आपको चाहिए

1 कप आम के टुकड़े

2 बड़े चम्मच चीनी

1 कप ठंडा दूध

1/2 कप वेनिला आइसक्रीम

2 छोटे चम्मच बादाम के टुकड़े

2 छोटे चम्मच पिस्ता के टुकड़े

2 छोटे चम्मच रंगीन टूटी-फ्रूटी

1 बड़ा चम्मच रोज शरबत

कैसे बनाएं मैंगो मस्तानी

मैंगो मस्तानी बनाने के लिए मिक्सर जार में आम के टुकड़े, चीनी, दूध और आइसक्रीम को मिलाएं और चिकना होने तक ब्लेंड करें। फिर इसे एक तरफ रख दें। अब एक एक लंबा गिलास लें, उसमें रोज शरबत, आम के टुकड़े, फिर थोड़ा मैंगो शेक, वनिला आइसक्रीम डालें। फिर से कटे हुए आम डालें और फिर मैंगो शेक और आइसक्रीम डालें। आखिर में बादाम के टुकड़े, पिस्ता के टुकड़े और टूटी-फ्रूटी से सजाएं।

3) मैंगो लस्सी

मैंगो लस्सी बनाने के लिए आपको चाहिए

1 कप कटे हुए आम

1 कप दही

4 बड़े चम्मच चीनी

एक चुटकी इलायची पाउडर

बर्फ के टुकड़े

कैसे बनाएं मैंगो लस्सी

मैंगो लस्सी बनाने के लिए आमों को धोकर कुछ घंटों के लिए ठंडा करें। फिर छीलकर काट लें और आम के टुकड़ों को दही, बर्फ, इलायची पाउडर और चीनी के साथ ब्लेंडर में डालें। इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक आम की लस्सी एकदम चिकनी न हो जाए। फिर ग्लास में डालकर सर्व करें।

ये भी पढ़ें:आम पाक खाकर भूल जाएंगे दूसरी मिठाई का स्वाद, सीखें कैसे बनाएं

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें