Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़Never wash these Clothes in washing machine it can damage the clothes and machine as well

वॉशिंग मशीन में भूल से भी ना धोएं ये 5 चीजें, कपड़ों के साथ-साथ मशीन भी हो जाएगी खराब

  • अगर आपको भी यही लगता है कि वॉशिंग मशीन के हर तरह के कपड़े धोए जा सकते हैं, तो आप गलती कर रही हैं। जी हां, कुछ ऐसे रोजाना के कपड़े हैं जिन्हें आपको मशीन में बिल्कुल भी नहीं धोना चाहिए।

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तानWed, 22 Jan 2025 03:12 PM
share Share
Follow Us on
वॉशिंग मशीन में भूल से भी ना धोएं ये 5 चीजें, कपड़ों के साथ-साथ मशीन भी हो जाएगी खराब

रोजाना के कामों में से सबसे मुश्किल और बोरिंग काम कोई है तो वो है कपड़े धोना। खैर, वॉशिंग मशीन के आने से ये काम भी अब काफी हद तक आसान हो गया है। ढेर सारे कपड़ों को धोना हो या सूखना, अब ये सभी काम कम मेहनत और कम समय में हो जाते हैं। यूं तो वॉशिंग मशीन आज घर-घर में कॉमन हो गई है लेकिन फिर भी बहुत से लोग हैं जो इसे सही से इस्तेमाल करना नहीं जानते। आमतौर पर लोगों को लगता है कि वॉशिंग मशीन में किसी भी तरह के कपड़ों को धोया जा सकता है, जो बिल्कुल भी नहीं ठीक नहीं। जी हां, कुछ ऐसे कपड़े हैं जिन्हें किसी भी हाल में आपको वॉशिंग मशीन में नहीं धोना चाहिए। ऐसा करने से ये कपड़े तो खराब होंगे ही, साथ ही आपकी मशीन की हालत भी खराब हो सकती है। तो चलिए जानते हैं वो कौन से कपड़े हैं।

वॉशिंग मशीन में ना धोएं सिल्क के कपड़े

अगर आप अपनी सिल्क की साड़ियां या बाकी कपड़े बिना सोचे समझे वॉशिंग मशीन में डाल देती हैं, तो ऐसा करने से बचें। दरअसल सिल्क बहुत ही डेलिकेट फैब्रिक होता है। ऐसे में जब आप इसे मशीन में धोने के लिए डाल देती हैं, तो इसके खराब होने के चांस काफी बढ़ जाते हैं। हार्ड वॉश के चलते सिल्क के धागे निकलने लगते हैं और उसकी चमक भी खो जाती है। कई बार तो इसकी पूरी की पूरी कढ़ाई भी खराब हो सकती है।खासतौर से महंगे और प्योर सिल्क के कपड़े खराब होने के ज्यादा चांस होते हैं।

लेदर से बनी चीजें भी ना करें मशीन में वॉश

कुछ लोग अपनी लेदर से बनी जैकेट्स, पैंट्स, जूते, पर्स और यहां तक कि अपनी बेल्ट और बैग भी वॉशिंग मशीन में धोने के लिए डाल देते हैं। ऐसा करने से ना सिर्फ आपकी लेदर से बनी चीजें पूरी तरह खराब हो सकती हैं बल्कि वॉशिंग मशीन तक के खराब होने का भी खतरा बढ़ जाता है। असल में लेदर से बनी चीजें काफी डेलिकेट होती हैं और उन्हें इतनी ज्यादा साफ-सफाई की जरूरत भी नहीं होती। आप किसी सॉफ्ट ब्रश या बेबी वाइप्स की मदद से लेदर को अच्छी तरह क्लीन कर सकती हैं।

मशीन में ना धोएं ऊनी कपड़े

सर्दियों के ऊनी गर्म कपड़े भी वॉशिंग मशीन में नहीं धोने चाहिए। खासतौर से हाथ से बुने हुए स्वेटर और जर्सी तो भूल से भी मशीन में ना डालें। दरअसल मशीन में इन्हें वॉश करने से इनपर रोए निकलने लगते हैं। साथ ही कई बार ये काफी लूज भी हो जाते हैं और बुनाई भी खुलने लग जाती है। ऐसे में बेहतर यही है कि ऊनी कपड़ों को या तो ड्राई क्लिन कराएं या फिर ठंडे पानी से हैंड वॉश करें।

हेवी एंब्रॉयडरी, मोतियों और स्टोन वर्क वाले कपड़े

कुछ लोगों को लगता है कि वॉशिंग मशीन में माइल्ड डिटर्जेंट डालकर महंगे एंब्रॉयडरी, मोतियों और स्टोन वर्क वाले कपड़ों को वॉश किया जा सकता है। हालांकि ऐसा करने से आपके कपड़े बहुत ही जल्दी पूरी तरह खराब हो सकते हैं। मशीन में धोने पर कपड़ों की एंब्रॉयडरी, मोती और स्टोन बाहर निकलने लगते हैं और उनका रंग और चमक भी फीकी पड़ने लगती है। ऐसे कपड़ों को ड्राई क्लिन कराना ही बेहतर माना जाता है।

ब्रा को भी ना करें मशीन वॉश

अगर आप अपनी डेली वियर की ब्रा मशीन में वॉश करती हैं, तो ये आदत बदल लें। दरअसल ब्रा को मशीन वॉश करने पर उसके हुक्स डैमेज होने का खतरा होता है। इसके साथ ही ब्रा के स्ट्रेप्स और शेप लूज होने के भी चांस होते हैं। खासतौर से फैंसी लेस ब्रा, पेडेड ब्रा और अंडरवायर वाली ब्रा तो आपको भूलकर भी मशीन में वॉश नहीं करनी चाहिए। इससे ब्रा के पूरी तरह डैमेज होने के चांस बढ़ जाते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें