Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़Mahashivratri 2025 list of auspicious colors to wear during puja or colors to avoid

शिवरात्रि पर कौन से रंग पहनें? जानें ज्योतिषीय महत्व और शुभ-अशुभ रंगों की लिस्ट

  • ज्योतिष के अनुसार रंगों का बहुत ही विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि महाशिवरात्री के दिन किन रंगों के कपड़े पहनना शुभ होगा। साथ ही किन रंगों को अवॉइड करना है, यह भी जानेंगे।

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तानMon, 24 Feb 2025 01:34 PM
share Share
Follow Us on
शिवरात्रि पर कौन से रंग पहनें? जानें ज्योतिषीय महत्व और शुभ-अशुभ रंगों की लिस्ट

भगवान शिव को समर्पित 'महाशिवरात्रि' का पर्व हिंदू धर्म के बहुत ही प्रमुख त्यौहारों में से एक है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था। शिवजी के भक्तों के लिए यकीनन यह दिन बहुत ही खास होता है। वो उन्हें प्रसन्न करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ते। व्रत, उपवास, मंत्रजाप और भोलेनाथ के मनपसंद प्रसाद से ले कर हर चीज का पूरा ध्यान रखा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन रंगों का भी विशेष महत्व होता है। दरअसल ज्योतिष के अनुसार शिवजी का पूजन करने के लिए सही रंगों का चुनाव किया जाए तो भोलेबाबा को और भी जल्दी प्रसन्न किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि वो कौन से रंग हैं जो शुभ फल देंगे और साथ ही यह भी जानेंगे कि किन रंगों को पहनने से परहेज करना चाहिए।

महाशिवरात्रि पर शुभ फल देंगे इन रंगों के कपड़े

महाशिवरात्रि के दिन आप किस रंग के कपड़े पहन रहे हैं ये काफी महत्व रखता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव का मनपसंद रंग हरा है। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन हरे रंग के कपड़े पहनना विशेष फलदायी माना जाता है। इसके अलावा आप लाल, पीले, गुलाबी, नारंगी और सफेद रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं। ये सभी भगवान शिव के प्रिय होते हैं और धार्मिक कार्यों में पहनने के लिए भी उपयुक्त होते हैं।

इन रंगों के कपड़े पहनने से करें परहेज

महाशिवरात्रि के दिन आपको काले रंग के कपड़े पहनने से भी बचना चाहिए। दरअसल हिंदू धर्म के किसी भी धार्मिक पूजा-पाठ या उत्सव में काला रंग वर्जित माना जाता है। इसे नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक बताया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव की पूजा के दौरान कभी भी काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

ऐसे कपड़े पहनकर करें पूजा

महाशिवरात्रि के दिन आप किस तरह के कपड़े पहन रहे हैं इसका ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। हिंदू धर्म के अनुसार इस दिन पूजा-पाठ के दौरान महिलाओं को साड़ी तो वहीं पुरुषों को धोती-कुर्ता पहनना चाहिए। कुंवारी लड़कियां चाहें तो सूट सलवार भी पहन सकती हैं। कुल मिलाकर कोशिश करें कि पूजा पाठ के दौरान पारंपरिक परिधान ही पहनें। इसके अलावा कंफर्ट का भी पूरा-पूरा ध्यान रखें ताकि व्रत के दिन आपको किसी तरह की परेशानी महसूस ना हो।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें