Platelets Food: ये फल-सब्जियां खाकर नैचुरली बढ़ाएं प्लेटलेट्स
Platelets Badhane Ke Upay: सिर्फ डेंगू ही नहीं बल्कि किसी भी वायरल इन्फेक्शन में प्लेटलेट्स की संख्या घट जाती है। कई हेल्थ कंडीशंस में प्लेटलेट्स कम हो जाती हैं। यहां जानें प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले फूड्



जाते हुए बारिश के मौसम में डेंगू (Dengue) के केसेज बढ़ रहे हैं। हमारे आसपास इकट्ठे हुए पानी में डेंगू के मच्छर अंडे देते हैं जिनसे बारिश में इस बुखार के मरीज बढ़ जाते हैं। यह एडीज मच्छर से फैलता है। डेंगू होने के बाद कई बार वाइट ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स (Platelets) घट जाती हैं। वैसे शरीर में नॉर्मल प्लेटलेट्स 1.5 लाख से 4 लाख तक होती है। वायरल फीवर में भी प्लेटलेट्स घटती हैं लेकिन डेंगू होने पर प्लेटलेट्स 20 से 40 हजार तक नीचे आ जाती हैं। इसकी वजह यह है कि डेंगू आपका बोन मैरो डैमेज रता है। यह प्लेटलेट्स को भी नुकसान पहुंचाता है। डेंगू ऐसी ऐंटीबॉडीज भी पैदा कर देता है जो कि प्लेटलेट्स को खत्म करने लगती हैं। बदले हुए मौसम में जब तक आपको पता लगता है कि बुखार डेंगू था तब तक काफी डैमेज हो जाता है। इसलिए बेहतर होगा तबीयत बिगड़ते ही कुछ ऐसे फल-सब्जियां खाना शुरू कर दें जो प्लेटलेट्स बढ़ाते हैं।
मच्छरों से करें बचाव
डेंगू से बचने का सबसे अच्छा तरीका है आप अपने आस-पास पानी जमा न होने दें। बॉडी को कवर रखें और मच्छरों से बचाव करें। कुछ फूड्स ऐसे हैं जो आपके शरीर में प्लेटलेट्स का काउंट मेनटेन करने में मदद करते हैं। जैसे
अंडा
अगर आप अंडा खाते हैं तो उबला अंडा बेस्ट ऑप्शन है। इसमें विटामिन बी 12 होता है। आप चीज भी खा सकते हैं।
संतरे का रस
संतरा में फोलेट और विटामिन सी पाया जाता है। आप संतरे का रस भी पी सकते हैं। इसके अलावा मूंगफली, राजमा और लोबिया भी फोलेट रिच होता है।
दाल
बॉडी में प्लेटलेट्स बनाए रखने के लिए आयरन बेहद जरूरी है। आयरन के लिए आप कद्दू के बीज, दाल और गुड़ खा सकते हैं।
हरी सब्जियां
हरी सब्जियां खासकर पालक प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करती है। आप टमाटर, फूलगोभी, ब्रोकली, अन्नानास और शिमला मिर्च भी खाने में शामिल करें। ये भी पढ़ें: खून में तेजी से प्लेटलेट काउंट कम होने पर शरीर में दिखाई देने लगते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
पपीते की पत्तियां
2013 में हुई एक स्टडी में पाया गया था कि पपीते की पत्ती का जूस जानवरों में प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाता है। हालांकि इंसानों पर इसका क्या असर होता है, यह अभी तक पता नहीं चल सका। इसे लेने में कोई हर्ज नहीं हालांकि बहुत ज्यादा मात्रा में लेने से डाइजेशन से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।