नकली होली के रंग कर सकते हैं चेहरा खराब, ऐसे करें केमिकल कलर्स की पहचान
- Holi Tips To Check Adulterated Colors: क्या कोई ऐसा तरीका है, जिससे बाजार से होली के रंग खरीदते समय उनके असली और नकली होने के बारे में पता लगाया जा सके। अगर आपके मन को भी यह सवाल हर साल होली पर परेशान करता है तो आपको बता दें होली के रंग में मिलावट की पहचान करने के लिए एक नहीं बल्कि 3 तरीके हैं।

होली की मस्ती रंगों के बिना अधूरी मानी जाती है। होली से कई दिन पहले ही बाजार लाल, पीला, नीला और हरे रंग से सजे हुए नजर आने लगते हैं। लोग एक दूसरे को रंगने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। लेकिन होली के इस हुड़दंग के बीच रंग में भंग तब पड़ जाता है, जब हर साल केमिकल रंग की वजह से लोगों को होने वाली स्किन प्रॉब्लम की खबरों से अखबार भरे हुए रहते हैं। ऐसे में हर किसी के मन में एक सवाल आता है कि क्या कोई ऐसा तरीका है, जिससे बाजार से रंग खरीदते समय उसके असली और नकली होने के बारे में पता लगाया जा सके। अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो आपको बता दें, ऐसे एक नहीं बल्कि 3 तरीके हैं, जिनकी मदद से आप होली के रंग में केमिकल की मिलावट की पहचान कर सकते हैं।
मिलावटी होली के रंग की पहचान करने के टिप्स
चमकीले रंग ना खरीदें
बाजार में मिलने वाले होली के अधिक चमकदार और गहरे रंग असल में नकली होते हैं। इस तरह के रंग में कांच के पाउडर, बारीक रेत, मरकरी सल्फाइड जैसी चीजों की मिलावट की जाती है। जिसकी वजह से होली का रंग देखने में अधिक चमकीला लगता है और त्वचा पर लगने पर स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए होली पर बहुत ज्यादा चमकदार रंग खरीदने से बचें।
हाथों में लेकर करें पहचान
गुलाल खरीदने से पहले उसे एक बार हाथों में लेकर चेक करें। अगर रंग छूने पर बहुत ज्यादा चिकना या रूखा लगे तो समझ जाए की रंग में सिंथेटिक केमिकल की मिलावट हो सकती है। जबकि प्राकृतिक रंगों में मिलावट नहीं होने की वजह से वो ना तो बहुत ज्यादा चिकने होते हैं और ना ही बहुत ज्यादा रूखे होते हैं।
सूंघकर चेक करें
यह उपाय होली के रंग में मिलावट की पहचान करने का सबसे अच्छा और आसान तरीका है। इस उपाय को करने के लिए थोड़ा सा गुलाल हथेली पर रखकर सूंघे। अगर गुलाल से पेट्रोल, मोबिल ऑयल, केरोसिन तेल, केमिकल, या खुशबूदार किसी चीज की गंध आ रही हो तो समझ जाएं गुलाल और रंग नकली है। इस बात का खास ख्याल रखें कि कभी भी प्राकृतिक रंगों की गंध तेज नहीं होती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।