डॉक्टर ने बताया बेस्ट देसी फूड जिसे 7 दिन खा लें तो बॉडी कहेगी थैंक यू
- अगर आपको शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस हो रही है और पेट में भारीपन रहता है तो डॉक्टर की बताई कमाल की ट्रिक अपनाकर देख सकते हैं। इसके लिए आपको भूखे रहने की जरूरत नहीं बस एक सुपरफूड 7 दिनों तक खाना है।

आयुर्वेद में कहा जाता है कि हमारा शरीर जो खाना पचा लेता है वो पोषण बन जाता है। शरीर जो नहीं पचा पाता उसे जहर बना देता है। यही जहर धीरे-धीरे शरीर में इकट्ठा होकर बीमारियों का रूप लेने लगता है। अगर आप बीमारियों से बचना चाहते हैं तो प्रोसेस्ड फूड न खाएं। न्यूयॉर्क की होलिस्टिक डॉक्टर चिति पारेख ने एक ऐसा फूड बताया जो हमारे शरीर के लिए बेस्ट है। इसे एक हफ्ते खाकर आप एनर्जेटिक फील करने के साथ पेट को काफी हद तक डिटॉक्स कर सकते हैं।
एक हफ्ते खाएं ये आयुर्वेदिक सुपरफूड
देश के जाने-माने डॉक्टर नरेश त्रेहन ने रीसेंटली एक इवेंट के दौरान बताया था कि लंबी उम्र जीने के लिए साल में एक बार पंचकर्म करवाएं। डॉक्टर चिति पारेख जो कि इंटरनल मेडिशन एमडी भी हैं उन्होंने बताया कि पंचकर्म करवाना शरीर के लिए बहुत अच्छा है। यह प्रक्रिया किसी एक्सपर्ट की मदद से सेंटर में करवाई जा सकती है। पंचकर्म में शरीर डिटॉक्स किया जाता है और इसके पहले शरीर को इसके लिए तैयार किया जाता है। हालांकि घर पर अगर आप अपने डाइजेस्टिव सिस्टम को ब्रेक देना चाहते हैं तो डॉक्टर चिति ने बताया कि इसके लिए एक हफ्ते तक सिर्फ खिचड़ी खाएं।
घी करता है बॉडी डिटॉक्स
डॉक्टर चिति रणवीर अलाहबादिया के पॉडकास्ट में बात कर रही थीं। उन्होंने बताया कि खिचड़ी दाल- प्रोटीन, चावल- कार्बोहाइड्रेट और घी- फैट का कॉम्बिनेशन है। घी शरीर को डिटॉक्स करता है। खिचड़ी पचाना आसान होता है और यह शरीर को सारे पोशक तत्व भी देती है। जब आप खिचड़ी खाते हैं तो शरीर की ऊर्जा खाना पचाने में कम खर्च होती है और शरीर की रिपेयरिंग के लिए ऊर्जाज बच जाती है। अगर आप एक हफ्ते तक सिर्फ खिचड़ी खाते हैं तो आपकी बॉडी काफी हल्का फील करेगी और एनर्जी महसूस होगी।
साथ न खाएं कच्चा और पक्का
डॉक्टर चिति ने फास्टिंग को भी डिटॉक्स का तरीका बताया। जो लोग एकदम पानी पीकर व्रत नहीं कर सकते वे सिर्फ खिचड़ी खा सकते हैं। खिचड़ी के साथ चाहें तो कोई फल या सूप वगैरह ले लें। लेकिन कच्चा खाना और पका खाना एक साथ न खाएं। वरना 1 हफ्ते सिर्फ खिचड़ी खाकर अपने सिस्टम को रीसेट करें। इसके बाद धीरे-धीरे हेल्दी चीजें खाना शुरू करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।