Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाknow which pulse to consume on which day of the week for good luck and health

जानिए किस दिन खानी चाहिए कौन सी दाल, सेहत के संग बना रहेगा किस्मत का साथ

  • लंच हो या डिनर हम दाल तो खाते ही हैं। तो क्यों ना सेहत के साथ-साथ अपने गुड लक का भी ध्यान रखा जाए। तो चलिए जानते हैं कि किस दिन आपको कौन सी दाल खानी चाहिए।

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तानThu, 20 Feb 2025 08:10 AM
share Share
Follow Us on
जानिए किस दिन खानी चाहिए कौन सी दाल, सेहत के संग बना रहेगा किस्मत का साथ

दाल हम सभी की डेली डाइट का एक बहुत अहम हिस्सा है। दोपहर के लंच से ले कर डिनर तक, दाल आप कभी भी खा सकते हैं। खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। अरहर से ले कर मसूर और मूंग तक, दाल ढेरों तरह की होती हैं। इसलिए किस दिन कौन सी दाल बनाई जाए इसे ले कर थोड़ी कन्फ्यूजन होना स्वाभाविक है। आज आपकी इसी कंफ्यूजन को दूर करने के लिए हम आपको पूरी लिस्ट बताने वाले हैं कि किस दिन कौन सी दाल खाना अच्छा होता है। ज्योतिष के हिसाब से भी आप किस दिन क्या खाते हैं यह काफी मायने रखता है। ऐसे में अगर आप अपने जीवन में खुशहाली और गुड लक अट्रैक्ट करना चाहते हैं, तो दिनों के हिसाब से दाल खा सकते हैं। इससे आपकी सेहत और किस्मत दोनों ही बिल्कुल फर्स्ट क्लास रहेंगी।

सोमवार के दिन खाएं ये दाल

सोमवार के दिन बिना छिलके वाली उड़द की दाल खाना अच्छा माना जाता है। इसके अलावा आप अरहर की दाल भी बना सकते हैं। ये दोनों ही दालें खाने में बहुत स्वादिष्ट होती हैं और सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद होती हैं। धार्मिक पुराणों और ज्योतिष के अनुसार सोमवार के दिन ये दाल खाना काफी शुभ होता है।

मंगलवार को बनाएं ये दाल

मंगलवार के दिन लाल रंग की चीजों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की सलाहi जाती है। क्योंकि लाल रंग मंगल ग्रह से जुड़ा होता है जो जीवन में पॉजिटिविटी लाने का काम करता है। ऐसे में आप मंगलवार के दिन लाल मसूर वाली दाल खा सकते हैं। ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है।

बुधवार के लिए चुनें ये दाल

बुधवार के दिन हरे रंग का इस्तेमाल करना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में इस दिन अगर आप छिलके वाली मूंग की दाल खाएं, तो ये काफी फायदेमंद हो सकता है। इस दिन मूंग की दाल खाना स्वास्थ्य, बुद्धि और गुडलक अट्रैक्ट करने के मामले में काफी फायदेमंद हो सकता है।

गुरुवार के दिन हो ये डाइट

गुरुवार का दिन देवताओं के गुरु बृहस्पति देव से जुड़ा हुआ होता है। इस दिन पीले रंग का इस्तेमाल करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में आप इस दिन चने की दाल को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। प्रोटीन से भरपूर ये दाल, खाने में बहुत टेस्टी भी है और हेल्दी भी।

शुक्रवार के दिन खाएं ये दाल

शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह यानी वीनस ग्रह से जुड़ा हुआ है। इस दिन मूंग की दाल खाना काफी अच्छा माना जाता है। मूंग की दाल पाचन के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है। इसके अलावा भी इसमें कई सारे पोषक तत्व होते हैं, जो हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। शुक्रवार के दिन मूंग दाल खाना सेहत के साथ साथ आपकी लाइफ में गुड लुक भी अट्रैक्ट करता है।

शनिवार के दिन ऐसा हो भोजन

शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है। शनि देव का प्रिय रंग काला होता है इसलिए इस दिन ज्यादा से ज्यादा काला रंग इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आप इस दिन अपनी डाइट में काली उड़द की दाल या फिर काली मसूर की दाल शामिल कर सकते हैं। सेहत के लिहाज से भी ये दोनों दाल काफी ज्यादा फायदेमंद होती हैं।

जानें रविवार के दिन बनाएं कौन सी दाल

ज्योतिष के अनुसार रविवार के दिन चने की दाल या फिर मूंग की दाल खाना शुभ होता है। इस दिन लाल रंग की दाल जैसे मसूर दाल खाना बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना है। ऐसे में अगर आप अपनी सेहत के साथ-साथ गुड लक भी अट्रैक्ट करना चाहते हैं, तो दिन के हिसाब से अपना भोजन बनाकर तैयार करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें