सोनम कपूर ने पहनी 35 साल पुरानी मां की घरचोला साड़ी, ट्रेडिशनल लुक दिंखी बहुत सुंदर
Sonam Kapoor Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस लुक में उन्होंने मां की 35 साल पुरानी घरचोला की साड़ी को कैरी किया है। यहां देखिए लुक-

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भले ही अब फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उनके लुक्स सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में उनके ट्रैडिशनल लुक को खूब पसंद किया जा रहा है। इन फोटोज में उन्होंने लाल रंग की साड़ी को कैरी किया है। सोनम के इस लुक को खूब तारीफें मिल रही हैं। एक्ट्रेस ने जिस साड़ी को कैरी किया है वो 35 साल पुरानी साड़ी है। जो एक्ट्रेस की मां की है। यहां देखिए उनके लुक की डिटेल्स-
सोनम की साड़ी

सोनम कपूर ने इस लुक में 35 साल पुरानी साड़ी को कैरी किया है, जो उन्होंने अपनी मां से ली है। इस खास साड़ी को घर चोला कहते हैं। ये गुजरात की ट्रेडिशनल साड़ी है, जिसे दुल्हन फेरे पर पहनती है। साड़ी पर गोल्डन जरी वर्क किया गया है। जिसे उन्होंने लाल रंग के एम्बेलिश्ड ब्लाउज के साथ टीमअप किया है। साड़ी को उन्होंने सीधे पल्ले में स्टाइल किया है।
बेहद सुंदर है हेयरस्टाइल
सोनम ने अपने ट्रेडिशनल लुक को सुंदर बनाने के लिए हेयरस्टाइल में गजरा लगाया है। इसके अलावा हेयरस्टाइल को उन्होंने हाफ टाइड हाफ ओपन रखा है, जिसमें उन्होंने बालों को कर्ल्स किया है। सेंटर पार्टिंग के साथ उन्होंने मांग टीका लगाया हुआ है। ये लुक को बेहद खास बनता है।
मेकअप है खूबसूरत
मेकअप को उन्होंने काफी अट्रैक्टिव किया है। इस लुक में उन्होंने आंखों में काजल, न्यूड लिपस्टिक के साथ मेकअप पूरा किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।