आलिया की चोटी तो करीना का कुर्ता बटोर रहा सुर्खियां, मेहंदी फंक्शन में दिखा गजब फैशन
Kareena-Alia In Aadar Jain Mehendi Ceremony: आदर जैन और आलेखा आडवाणी के मेहंदी फंक्शन में करीना कपूर और आलिया भट्ट का लुक बिल्कुल हटके दिखा।

कपूर फैमिली में इन दिनों शादी का माहौल चल रहा है। करीना कपूर की बुआ के बेटे आदर जैन की प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। बुधवार को हुए मेहंदी फंक्शन में बीटाउन के बड़े सितारे पहुंचे। जिसमे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट से लेकर करीना कपूर और करिश्मा कपूर शामिल थी। जहां ननद-भाभी की जोड़ी करीना और आलिया का गजब फैशन सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, भाई के मेहंदी और भाभी आलिया भट्ट ने बिल्कुल यूनिक लुक ट्राई किया।
करीना कपूर का डेयरिंग सब्यसाची कुर्ता लुक
करीना कपूर आदर जैन और आलेखा आडवाणी के मेहंदी सेरेमनी में बहन करिश्मा कपूर के साथ पहुंची। जहां बेबो का लुक फैशन के मामले में सब पर भारी पड़ता दिखा। दरअसल, बेबो ने मेहंदी फंक्शन के लिए सब्यसाची के कुर्ते को कैरी किया था। ब्लैक कुर्ते पर हुई गोल्डन और मल्टीकलर एंब्रायडरी इसे खास बना रही थी। लूज फिटिंग और लांग लेंथ वाले इस कुर्ते में साइड स्लिट भी थी। जिसके साथ बॉटम को डिच करते हुए करीना लेग फ्लांट करते दिखीं। जो इसे गॉर्जियस बना रही थी। जिसे करीना ने मल्टीकलर लांग डैंगलर के साथ पेयर किया। वहीं कोहल आईज, न्यूड ब्राउन लिप शेड और बालों को बैक में पिन किया गया था।
आलिया की चोटी ने चुराई महफिल
देवर के मेहंदी फंक्शन में पहुंची भाभी आलिया भट्ट का लुक भी कुछ कम गॉर्जियस नहीं था। डिजाइनर अनुष्का खन्ना के कलेक्शन मस्टर्ड शरारा सेट को चुना था। जिसकी शार्ट लेंथ और स्कूप नेकलाइन कुर्ती अट्रैक्टिव दिख रही थी।
चोटी ने चुराई लाइमलाइट
आलिया ने शरारा वाले लुक के लिए स्लीक हेयर में चोटी बनाई थी। जिसमे पर्पल कलर के रिबन को बांधा गया था। हालांकि आलिया भट्ट का ये चोटी वाला लुक फैंस को कुछ खास इंप्रेस नहीं कर पाया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।