लाल रंग के नेकलेस की खासियत जान रह जाएंगे दंग, कान फेस्टिवल में ऐश्वर्या का लुक था खास aishwarya rai in cannes 2025 look very special 500 carat mozambique ruby and uncut diamond necklace stole limelight, फैशन - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनaishwarya rai in cannes 2025 look very special 500 carat mozambique ruby and uncut diamond necklace stole limelight

लाल रंग के नेकलेस की खासियत जान रह जाएंगे दंग, कान फेस्टिवल में ऐश्वर्या का लुक था खास

Aishwarya Rai At Cannes 2025: कान फिल्म फेस्टिवल में बिल्कुल रानियों वाले अंदाज में पहुंची ऐश्वर्या राय का पूरा लुक बेहद स्पेशल था। साड़ी के अलावा गले में पहने लाल रूबी के नेकपीस की खासियत जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

Aparajita लाइव हिन्दुस्तानThu, 22 May 2025 11:05 AM
share Share
Follow Us on
लाल रंग के नेकलेस की खासियत जान रह जाएंगे दंग, कान फेस्टिवल में ऐश्वर्या का लुक था खास

कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय के उतरते ही चारों तरफ उनकी ही चर्चा हो रही। हो भी क्यों ना! ऐश्वर्या राय का लुक ही ऐसा शाही था कि लोग पलटकर देखने को मजबूर हो गए। साड़ी से लेकर सिंदूर तक की तारीफ तो सब कर ही रहे हैं। लेकिन गले में पहना उनका लाल रंग का नेकलेस भी कुछ कम स्पेशल नही हैं। वैसे भी मिसेज बच्चन के रॉयल लुक को बनाने में इन लेयर्ड नेकपीस का ही तो हाथ हैं। रूबी स्टोन और अनकट डायमंड से बनी पूरी ज्वैलरी बेहद स्पेशल है। आप भी जान लें क्या है इस नेकपीस की खासियत।

रूबी जैसे कीमती पत्थर से बना है नेकपीस

बता दें कि ऐश्वर्या राय का ये लेयर्ड नेकपीस भी मनीष मल्होत्रा के ही ज्वैलरी कलेक्शन से लिया गया है। रूबी के पत्थरों से बनी ये ज्वैलरी मनीष मल्होत्रा को विरासत में मिले हैं। ऐश्वर्या का ये नेकलेस 500 कैरेट मोजाम्बिक रूबी और अनकट डायमंड से बना है। जिसे 18 कैरेट सोने में जड़कर तैयार किया गया है। वहीं हाथों में दिख रही दोनों रिंग भी रूबी और डायमंड से बनी है। जो कि ऐश्वर्या को स्टेटमेंट लुक दे रही है।

चोकर भी है स्पेशल

यहीं नहीं, गले में पहना चोकर नेकपीस भी बेहद खास है। इस चोकर में सिंगल डायमंड पेंडेट जोड़ा गया है। जिसके साथ रूबी और डायमंड लगे हैं। वहीं मल्टीलेयर वाला रूबी नेकलेस तो बेहद खास है।

साड़ी पर बनी असली चांदी की कढ़ाई

मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई आइवरी रोज गोल्ड एंड सिल्वर साड़ी में फैब्रिक तो हैंड वोवन बनारसी है। वहीं एंब्रायडरी की कारीगरी का नाम कड़वा है। जरी की ये एंब्रायडरी रियल सिल्वर से की गई है। जिसके साथ ऐश्वर्या ने हाथों से बुना सफेद टिश्यू का दुपट्टा चुना। बिल्कुल महीन, झीने फैब्रिक के इस दुपट्टे पर रियल गोल्ड और सिल्वर जरदोजी की एंब्रायडरी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।