Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीCan beauty blender cause acne Know how to avoid this problem

क्या ब्यूटी ब्लेंडर से हो सकते हैं मुंहासे? जानें इस दिक्कत से कैसे बचें

  • मेकअप करने के लिए ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कुछ महिलाएं इसके इस्तेमाल के बाद चेहरे पर मुंहासे होने की शिकायत करती हैं। क्या वाकई में ब्यूटी ब्लेंडर के इस्तेमाल से मुंहासे की दिक्कत होती है अगर हां तो जानिए इस समस्या से कैसे बचें।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानMon, 24 Feb 2025 12:25 PM
share Share
Follow Us on
क्या ब्यूटी ब्लेंडर से हो सकते हैं मुंहासे? जानें इस दिक्कत से कैसे बचें

महिलाओं को मेकअप करना बहुत पसंद होता है और मेकअप करने के लिए वह तरह-तरह की चीजों का इस्तेमाल करती हैं। मेकअप के ट्रेंड्स आए दिन बदलते रहते हैं और मेकअप करने का तरीका भी। हालांकि, कुछ महिलाएं जल्दबाजी में मेकअप करती हैं इसलिए वह ऐसी चीजों का इस्तेमाल करना चाहती हैं जिससे मेकअप लुक फ्लॉलेस हो जाए। ऐसे में ब्यूटी ब्लेंडर सबसे अच्छा टूल है। इसकी मदद से फ्लोलेस मेकअप किया जा सकता है। हालांकि, कुछ महिलाएं ये शिकायत करती हैं कि ब्यूटी ब्लेंडर के इस्तेमाल से उन्हें मुहांसे की समस्या होती है, लेकिन क्या ये वाकई सच है? अगर हां, तो जानिए इस दिक्कत से कैसे बचें।

क्या ब्यूटी ब्लेंडर से हो सकते हैं मुंहासे?

हां, अगर ब्यूटी ब्लेंडर को साफ न किया जाए तो इससे मुंहासे हो सकते हैं। गंदे ब्यूटी ब्लेंडर से स्किन पर बैक्टीरिया, तेल और डेड स्किन सेल्स फैलते हैं। इससे रोमछिद्र बंद हो सकते हैं और मुंहासे हो सकते हैं। जब आप गंदे ब्यूटी ब्लेंडर से मेकअप करते हैं तो स्किन पर जलन और रेडनेस की समस्या हो सकती है। कई बार स्किन पर बैक्टीरियल इंफ़ेक्शन भी हो सकता है।

ब्यूटी ब्लेंडर से मुंहासे की समस्या से कैसे बचें

नियमित रूप से सफाई करें

जब भी आप ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करें तो इसके बाद ब्लेंडर को तुरंत किसी क्लींजर से धोएं और इसे हवा में पूरी तरह सूखने दें। आप कुछ देर के लिए इसे धूप में भी रख सकते हैं।

समय-समय पर बदलें

अपने ब्यूटी ब्लेंडर को हर कुछ महीनों में बदलना चाहिए। हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे कितनी बार इस्तेमाल करते हैं। अगर ब्लेंडर पर फफूंद आ गई है तो इसे तुरंत बदल लेना चाहिए।

सही स्पंज चुनें

अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो हाइपोएलर्जेनिक और लेटेक्स-फ्री ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करें।

इस बात का भी रखें ख्याल

अगर आप ब्लेंडर को गीला करके इस्तेमाल करती हैं तो इसे पूरी तरह से सूखने के बाद ही मेकअप बैग में रखें।

ये भी पढ़ें:मेकअप के लिए इस्तेमाल करते हैं ब्यूटी ब्लेंडर, तो जानिए इसे कब बदलना चाहिए

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें