गोड्डा से निशिकांत, कांग्रेस से आईं मधुकोड़ा की पत्नी गीता को भी टिकट, झारखंड से BJP के 11 उम्मीदवार
भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। झारखंड ने उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। कहां से किसे दिया गया मौका इस रिपोर्ट में जानें...

Jharkhand BJP Lok Sabha candidates list 2024: भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें प्रधानमंत्री मोदी को एकबार फिर वाराणसी से, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव टिकट दिया गया है। झारखंड के कुल 11 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। BJP ने हजारीबाग से मनीष जायसवाल, गोड्डा से निशिकांत दूबे, जमशेदपुर लोकसभा सीट से विद्युत वरण महतो को मैदान में उतारा है। यही नहीं कांग्रेस से आईं मधुकोड़ा की पत्नी गीता को भी टिकट दिया गया है।
कहां से किसे टिकट?
राजमहल (अजजा) - ताला मरांडी
दुमका (अजजा) - सुनील सोरेन
गोड्डा - निशिकांत दुबे
कोडरमा - अन्नपूर्णा देवी
रांची - संजय सेठ
जमशेदपुर - विद्द्रुत बरण महतो
सिंहभूम (अजजा) - गीता कोड़ा
खूंटी (अजजा) - अर्जुन मुंडा
लोहारदगा (अजजा) - समीर उरांव
पलामू (अजा) - विष्णु दयाल राम
हजारीबाग - मनीष जयसवाल
दो सांसदों का टिकट कटा
बता दें कि झारखंड में लोकसभा की कुल 14 सीटें हैं जिनमें से 11 पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। झारखंड में नौ सांसद दोबारा टिकट पाने में कामयाब रहे हैं। दो सांसदों का टिकट काटा गया है। इन सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया गया है।
मधुकोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को भी टिकट
पांच दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाली मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को भी टिकट दिया गया है। वह सिंहभूम से सांसद थीं। उन्हें सिंहभूम से ही मौका दिया गया है। BJP ने हजारीबाग से मनीष जायसवाल, गोड्डा से निशिकांत दूबे, जमशेदपुर लोकसभा सीट से विद्युत वरण महतो को मैदान में उतारा है। निशिकांत दुबे गोड्डा से तीन बार से सांसद हैं। निशिकांत साल 2009 से लगातार इस सीट से जीत दर्ज करते आ रहे हैं। पार्टी ने उन्हें चौथी बार इसी सीट से दो-दो हाथ करने का मौका दिया है।