पर्यावरण संरक्षण का कोई विकल्प नहीं: पी लकड़ा
सिमडेगा के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर 'पेड़ मां के नाम 2.0' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्या पी लकड़ा ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी समझाई। उन्होंने...

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक पेड़ मां के नाम 2.0 के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्राचार्या पी लकड़ा ने किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण कोई विकल्प नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी है। जब हम एक पेड़ लगाते हैं, तो हम न सिर्फ एक जीवन देते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए उम्मीद भी बोते हैं। उन्होंने प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, जल संरक्षण और अधिक से अधिक पौधरोपण करने का संदेश दिया। उन्होंने सभी लोगों से एक वृक्ष लगाने की अपील करते हुए प्रकृति को दोहन रोकने की बात कहीं।
उन्होंने कहा कि पौधरोपण कर हम पृथ्वी को बचा सकते हैं। पृथ्वी बचा रहेगा तभी इसपर जीवन चलेगा। उन्होंने कहा कि संसाधनों का सीमित प्रयोग करें और उससे होने वाले पर्यावरण नुकसान की भरपाई के लिए उसी के अनुरूप पेड़ लगाएं। छात्रों ने विद्यालय के बागीचे की सफाई भी की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।