रानी लक्ष्मीबाई ने अपनी वीरता से अंग्रेजो के दांत खट्टे कर दिए: भाजपा
सिमडेगा में बुधवार को रानी लक्ष्मी बाई की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष एल बड़ाईक ने उनकी वीरता की सराहना की और राष्ट्र के विकास के लिए प्रेरणा लेने की बात कही। भाजपा...

सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में बुधवार को रानी लक्ष्मी बाई की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। प्रखंड कार्यालय परिसर के समीप स्थित महारानी लक्ष्मीबाई के प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष एल बड़ाईक ने कहा कि 23 वर्ष की आयु में ही रानी लक्ष्मीबाई ने अपनी वीरता से अंग्रेजो के दांत खटटे कर दिए थे। उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई की जीवनी से प्रेरणा लेकर राष्ट्र के विकास के लिए आगे आने की बात कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित की भावना के साथ काम करके देश का विकास किया जा सकता है। मौके पर भाजपा नेताओ ने खुब लडी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी, कविता पढ़कर देश के वीर जवानो के प्रति भी सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि देश पर बुरी नजर और आंख दिखाने वालों को कड़ा जवाब दिया जाएगा।
मौके पर भाजपाईयों ने भी रानी लक्ष्मीबाई को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके पदचिंहो का अनुसरण करते हुए देश की सेवा करने की बात कही। मौके पर अनुप प्रसाद, राकेश रविकांत, रवि वर्मा सहित कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।