Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsStudent Honored at High Court for Achieving Second Place in State-Level Essay Competition

न्यायमुर्ति ने छात्रा को किया सम्मानित

सिमडेगा की छात्रा हादिया काजमी को राज्यस्तरीय निबंध प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर उच्च न्यायालय में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद और अन्य अधिकारियों...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाMon, 24 Feb 2025 12:04 AM
share Share
Follow Us on
न्यायमुर्ति ने छात्रा को किया सम्मानित

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को उच्च न्यायालय के न्याय सदन में रविवार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद, न्यायमूर्ति एसएन पाठक, झालसा सचिव कुमारी रंजन अस्थाना हादिया काजमी को सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा चलाए जा रहे 90 दिवसीय आउटरीच जागरूकता अभियान चलाया गया था। राज्यस्तरीय निबंध प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री उत्कृट विद्यालय सिमडेगा की छात्रा हादिया काजमी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। वहीं हादिया काजमी के द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर अधिकारियों ने बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्राधिकार के अध्यक्ष पीडीजे राजीव कुमार सिन्हा, डीसी अजय कुमार सिंह, एसपी सौरभ कुमार, प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम आदि ने छात्रा को शुभकामनाएं दी है। वहीं काजमी के विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी बधाई दी है। सचिव मरियम हेमरोम ने बताया कि छात्रा हादिया काजमी ने राज्यस्तरीय निबंध प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर पूरे राज्य में जिले का नाम रौशन किया है। उन्होंने बताया कि लोगों को विधिक सेवाओं के बारे जानकारी देने और जागरूकता पैदा करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत प्राधिकार द्वारा शिक्षा विभाग के सहयोग से निबंध और भाषण प्रतियोगिता विभिन्न स्कूलों में आयोजित की गई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें