Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsJMM Leaders Visit Bansjor Block Strengthen Membership Drive

झामुमो संयोजक मंडली ने किया प्रखंड का दौरा, कई ने ली सदस्यता

झामुमो संयोजक मंडली ने बांसजोर प्रखंड का दौरा किया। अनिल कंडुलना और शफीक खान ने सदस्यता अभियान चलाया। उन्होंने पार्टी में नए सदस्यों का स्वागत किया और झारखंड सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देने...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाFri, 21 Feb 2025 03:46 AM
share Share
Follow Us on
झामुमो संयोजक मंडली ने किया प्रखंड का दौरा, कई ने ली सदस्यता

बांसजोर, प्रतिनिधि। झामुमो संयोजक मंडली ने गुरुवार को प्रखंड का दौरा किया। अपने दौरे के क्रम में संयोजक प्रमुख अनिल कंडुलना, शफीक खान सहित अन्य पदधारी उपस्थित थे। मौके पर सदस्यता अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम में कई लोगों को सदस्यता रसीद देते हुए पार्टी में स्वागत किया। मौके पर अनिल कंडुलना ने कहा कि बांसजोर प्रखंड के झामुमो कार्यकर्ता प्रखंड के सभी गांवों में जा कर झारखंड सरकार द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों एवं योजनाओं के बारे बताएं, साथ ही प्रखंड में सदस्यता अभियान तेज करें ताकि प्रखंड में झामुमो को मजबूत किया जा सके। मौके पर शफीक खान, साबिर अंसारी, मो शाहीद, फिरोज अली, नोवास केरकेट्टा, किशोर डांग, सचिव राजेश टोप्पो, रौशनी कुल्लू, रितेश बड़ाईक, इल्यास लुगुन, नथनीएल बडिंग, सुरशेन समद, अल्बर्ट टोप्पो, डोमनिक तिर्की, लॉरेंस तोपनो, जॉन हेमरोम, दिलीप बा, नेल्सन बुढ़, बिलकान कंडुलना, संजय किंडो के अलावा काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें