Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsEmpowering Women Hundreds of Women in Simdega Return to Education at 30

जीवन के आधे पड़ाव में सैकड़ों महिलाएं ने फिर से शुरु की पढ़ाई

सिमडेगा में सैकड़ों महिलाएं, जो 30 से अधिक उम्र की हैं, फिर से पढ़ाई करने का निर्णय लिया है। ये महिलाएं 15 साल पहले पढ़ाई छोड़ चुकी थीं, लेकिन अब वे मैट्रिक और इंटर की पढ़ाई के लिए उत्साहित हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाMon, 24 Feb 2025 12:02 AM
share Share
Follow Us on
जीवन के आधे पड़ाव में सैकड़ों महिलाएं ने फिर से शुरु की पढ़ाई

सिमडेगा, छोटू बड़ाईक कहते हैं पढ़ने और सीखने का कोई उम्र नहीं होता है। इंसान अगर ठान ले तो बुढ़ापे में भी कई रोचक ज्ञान हासिल कर सकता है। कुछ ऐसे ही नजारा इन दिनों सिमडेगा में देखने को मिल रहा है। अपने उम्र के आधे पड़ाव पार कर चुकी सैंकड़ों महिलाएं 30 से अधिक की उम्र में एक बार फिर पढ़ने के लिए कदम बढ़ाई है। ये सभी वैसी महिलाएं हैं जो आज से लगभग 15 से भी अधिक वर्ष पूर्व ही पढ़ाई छोड़ चुकी थी। लेकिन एक बार फिर इन महिलाओं के मन में पढ़ने की ललक जागी और मैट्रिक और इंटर की पढ़ाई करने के लिए दिलचस्‍पी दिखाई। इनमे से अधिकतर स्‍वास्‍थ्‍य सहिया, आंगनबाड़ी सेविकाएं हैं। जो आज तक मैट्रिक की पढ़ाई नहीं कर पाई थी। जिले की इन कम पीढ़ी लिखी महिलाओं को शिक्षित करने के लिए संत मेरीज स्‍कूल के विज्ञान शिक्षक राज आनंद सिंहा ने बीड़ा उठाया है। उनेक प्रयास से अब तक ऐसी लगभग 300 महिलाओं को शिक्षित कर चुके हैं। शिक्षक के इस पहल से इन महिलाओं में भी एक बार फिर से पढ़ने की ललक पैदा हुई है। इधर महिलाओं ने कहा कि जब से वे पढ़ाई करना शुरु किया उनका मनोबल भी बढ़ा है। समाज में उन्‍हें सम्‍मान के भाव से देखा जा रहा है। भले ही शुरु में अपने बेटे बेटियों को मैट्रिक करवाने की उम्र में पढ़ाई करते जाते देख कई बार लोग मजाक उड़ाया करते थे। लेकिन अब वही लोग हमारे प्रयासों की सराहना कर रहे हैं।

शुरुआत में शर्म महसूस करती थी महिलाएं: शिक्षक

शिक्षक राज आनंद सिंहा ने बताया कि शुरुआत में 30-35 से अधिक उम्र में पढ़ाई करने को लेकर महिलाएं थोड़ी शर्म महसूस करती थी। साथ ही शर्म से पढ़ाई करने को लेकर दिलचस्‍पी नहीं दिखाती थी। उन्‍होंने बताया कि शुरुआत में गीने चुने महिलाएं ही पढ़ाई के लिए तैयार हुई थी। इसके बाद धीरे धीरे अन्‍य महिलाओं में भी जागरुकता बढ़ने लगी और देखते ही देखते सैंकड़ों महिलाएं आगे की पढ़ाई करने के लिए आगे आई। अब ये सभी महिलाएं प्रत्‍येक रविवार को कॉपी-पुस्‍तक लेकर बड़ी उत्‍सुकता से पढ़ने आती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें