बकरीद के लिए नमाज का समय निर्धारित
सिमडेगा में 7 जून को बकरीद का त्योहार आपसी सौहार्द के साथ मनाया जाएगा। नमाज के लिए ईदगाह में सुबह 7:30 बजे, जामा मस्जिद में 6:50 बजे, और अन्य मस्जिदों में भी निर्धारित समय पर नमाज अदा की जाएगी। खराब...

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिले में सात जून को बकरीद का त्योहार आपसी सौहार्द के वातावरण में मनाया जाएगा। बकरीद पर्व को लेकर नमाज का समय निर्धारित कर दिया गया है। बताया गया कि ईदगाह में सुबह 7:30 बजे नमाज अदा की जाएगी1 वहीं जामा मस्जिद में 6:50 बजे बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। जबकि रजा मस्जिद में 7:30 बजे नमाज होगी। मौसम खराब होने पर मदीना मस्जिद, मक्का मस्जिद और मस्जिद- ए- बेलाल में 7:30 बजे मस्जिद-ए- हक्की, नूर मस्जिद और मस्जिद खतिजतुल कुबरा में 7:15 में नमाज अदा की जाएगी। वहीं खैरनटोली स्थित मस्जिद-ए- गौसिया में 6:45 बजे, आजाद बस्ती स्थित मस्जिद-ए- गरीब नवाज में 7:00 बजे बकरीद की नमाज अदा की जाएगी।
-
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।