Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsAdolescent Awareness Program at PM Shri Kendriya Vidyalaya Health and Hygiene Focus

केंद्रीय विदयालय में किशोरावस्था जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

सिमडेगा के पीएम श्री केंद्रीय विदयालय में किशोरावस्था जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्या पी लकड़ा ने किशोरियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण की जानकारी दी। सदर अस्पताल के डा एंजेल टेटे...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाSun, 23 Feb 2025 09:19 PM
share Share
Follow Us on
केंद्रीय विदयालय में किशोरावस्था जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पीएम श्री केंद्रीय विदयालय में किशोरावस्था जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर स्कूल की प्राचार्या पी लकड़ा ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि किशोरावस्था मनुष्य के जीवन का बसंत काल माना जाता है। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था से जुड़ी कई समस्या होती है। उन्होंने किशोर बालिकाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण संबंधी जानकारी से अवगत कराया। कार्यक्रम में सदर अस्पताल के डा एंजेल टेटे ने किशोर बालिकाओं को मासिक धर्म चक्र और नेपकिन के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में सदर अस्पताल के दीपक प्रसाद ने किशोरियों के सामने आने वाली चुनौतियां एवं उसके समाधान के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में किशोरियों के लिए शिक्षा और जागरुकता अभियानों के माध्यम से मासिक धर्म स्वच्छता से जुड़ी समस्या के समाधान के प्रति जागरुक किया गया। बताया गया कि यह कार्यक्रम भारत सरकार की योजनाओं के अनुरुप किया गया था। जिसका उददेश्य किशोरियों के स्वास्थ्य और पोषण को बेहतर बनाना है। मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें