खरसावां के शिक्षक का निधन
खरसावां के देहरीडीह निवासी शिक्षक अमरेश कुमार सिन्हा का निधन भुवनेश्वर अस्पताल में हुआ। वे एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल हुए थे। उन्हें पहले ब्रह्मानंद अस्पताल और फिर उत्कल हॉस्पिटल में...

खरसावां। खरसावां के देहरीडीह निवासी सह मध्य विद्यालय, जोरडीहा के शिक्षक अमरेश कुमार सिन्हा का आज भुवनेश्वर अस्पताल में निधन हो गया। वे अपने पीछे दो संतान छोड़ गए हैं। बता दें कि रविवार की शाम को लगभग 6 बजे अपने घर के बाहर खरसावां कुचाई रोड में वे टहल रहे थे।उसी समय एक तेज रफ्तार की मोटरसाइकिल ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। अमरेश को बेहोशी की हालत में तमोलिया स्थित ब्रह्मानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी नाजुक स्थिति को ध्यान में रखकर उन्हें भुवनेश्वर उत्कल हॉस्पिटल में स्थानांतरित किया गया। आज सुबह 11 बजे भुवनेश्वर स्थित अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। अमरेश नौकरी के पूर्व हिंदुस्तान के पत्रकार भी रह चुके हैं। लेखनी और साहित्य के क्षेत्र में उनकी अच्छी ख्याति थी। उनके निधन के समाचार से शिक्षक समुदाय में शोक व्याप्त है। 45 वर्षीय अमरेश अपने पिता एस एस सिन्हा की दूसरी संतान थे। वे अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।