बाइक ने साइकिल सवार को ¸मारी टक्कर, तीन घायल
सरायकेला में साहिबगंज मोड़ के पास एक बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मारी, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में खैरा डोगरा, कन्हाई बाजपेयी और दीनू गोप शामिल हैं। सहदेव भारती को मामूली चोट आई...

सरायकेला। सरायकेला टाटा मेन रोड पर साहिबगंज मोड़ के पास एक बाइक ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। यह घटना मंगलवार की है। इस दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में खैरा डोगरा, कन्हाई बाजपेयी एवं दीनू गोप शामिल हैं। इसके अलावा एक व्यक्ति सहदेव भारती को साधारण चोट लगी है। घटना शाम सात के आसपास की है। बताया जा रहा है कि खैरा डोगरा एवं कन्हाई बाजपेयी दोनों छोटा कांकड़ा सरायकेला गांव के हैं। दोनों सीनी मोड़ के पास पेटुवा ढाबा में काम करने के लिए जा रहे थे, इसी दौरान पीछे से जा रही एक बाइक पर सवार दीनू गोप एवं सहदेव भारती ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे चारों सड़क पर गिर पड़े। दीनू गोप एवं सहदेव भारती दोनों सरायकेला से गम्हरिया अपना गांव सिंह नारायणपुर लौट रहे थे। घटना में खैरा डोगरा, कन्हाई बाजपेई एवं दीनू गोप को गंभीर चोट लगी है। जबकि सहदेव भारती को आंशिक रूप से चोट लगी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।