Hindi NewsJharkhand NewsSaraikela NewsSerious Accident on Sarai Kela Tata Main Road Biker Collides with Cyclist

साहिबगंज मोड़ के पास एक बाइक ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी, तीन घायल

सरायकेला में टाटा मेन रोड पर साहिबगंज मोड़ के पास एक बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य को हल्की चोट आई। घायलों में खैरा डोगरा, कन्हाई...

Newswrap हिन्दुस्तान, सराईकेलाWed, 19 Feb 2025 04:49 PM
share Share
Follow Us on
साहिबगंज मोड़ के पास एक बाइक ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी, तीन घायल

सरायकेला।सरायकेला टाटा मेन रोड पर साहिबगंज मोड़ के पास एक बाइक ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। यह घटना मंगलवार की है। इस दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में खैरा डोगरा, कन्हाई बाजपेयी एवं दीनू गोप शामिल हैं। इसके अलावा एक व्यक्ति सहदेव भारती को साधारण चोट लगी है। घटना शाम सात के आसपास की है। बताया जा रहा है कि खैरा डोगरा एवं कन्हाई बाजपेयी दोनों छोटा कांकड़ा सरायकेला गांव के हैं। दोनों सीनी मोड़ के पास पेटुवा ढाबा में काम करने के लिए जा रहे थे, इसी दौरान पीछे से जा रही एक बाइक पर सवार दीनू गोप एवं सहदेव भारती ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे चारों सड़क पर गिर पड़े। दीनू गोप एवं सहदेव भारती दोनों सरायकेला से गम्हरिया अपना गांव सिंह नारायणपुर लौट रहे थे। घटना में खैरा डोगरा, कन्हाई बाजपेई एवं दीनू गोप को गंभीर चोट लगी है। जबकि सहदेव भारती को आंशिक रूप से चोट लगी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें