Hindi NewsJharkhand NewsSaraikela NewsRenovation of Guru Gomke Pandit Raghunath Murmu s Statue in Rajnagar

राजनगर में पंडित रघुनाथ मुर्मू की प्रतिमा का जीर्णोद्धार

राजनगर के मुख्य बाजार में ऑलचिकी लिपि के जनक गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की आदमकद प्रतिमा का मरम्मति कार्य और शेड का निर्माण विधायक फंड से किया जाएगा। पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने भूमि पूजन किया और इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, सराईकेलाWed, 19 Feb 2025 03:55 AM
share Share
Follow Us on
राजनगर में पंडित रघुनाथ मुर्मू की प्रतिमा का जीर्णोद्धार

राजनगर, संवाददाता। राजनगर मुख्य बाजार में स्थित ऑलचिकी लिपि के जनक गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की आदमकद प्रतिमा का मरम्मति एवं प्रतिमा के लिए शेड का निर्माण विधायक फंड से किया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को पूर्व सीएम एवं स्थानीय भाजपा विधायक चंपाई सोरेन ने भूमि पूजन किया। इस दौरान पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू ने ओलचिकी लिपि का ईजाद कर संथाली समाज को पहचान दिलाई। पंडित रघुनाथ मुर्मू संथाली समाज के मार्गदर्शक हैं और सदैव समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने कहा कि मई महीने में होने वाले गुरु गोमके की जयंती इस बार और अधिक धूमधाम से मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पंडित रघुनाथ मुर्मू की प्रतिमा जीर्णोद्धार व शेड का निर्माण कार्य पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती से पहले दो माह में पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा नेता जयराम मुर्मू, हीरालाल सतपथी, गरुप्रसाद महतो, हरेकृष्ण प्रधान, करमुचरण पान, मुखिया राजो टुडू, नामिता सोरेन, सागेन टुडू, विष्णु मुर्मू, ब्रजेश कुंटिया, मार्शल पूर्ति, रमेश पूर्ति, मानु मार्डी, उज्जवल मोदक सहित अनेक भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें