जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में 10 एकड़ अवैध अफीम की खेती को पुलिस ने किया विनष्ट
सरायकेला खरसावां जिले में पुलिस ने 10 एकड़ अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया। ईचागढ़ थाना क्षेत्र में आधे एकड़ की खेती पुलिस द्वारा नष्ट की गई, जबकि ग्रामीणों ने 9.5 एकड़ की खेती अपने स्तर पर विनष्ट की।...
सरायकेला।सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्र में करीब 10 एकड़ अवैध अफीम की खेती को पुलिस ने विनष्ट किया। जिसमें ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना प्रभारी ईचागढ़ के नेतृत्व में ग्राम पहाड़मुंडी में करीब 0.5 एकड़ में लगे अवैध अफीम की खेती को विनष्ट किया गया। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निरंतर जागरूकता अभियान से प्रभावित होकर ग्रामीणों ने लगभग 9.5 एकड़ अफीम के खेत को विनिष्ट किया है। कुचाई थाना अंतर्गत ग्राम-बड़ा सेगोई में करीब 2.50 एकड़ एवं ग्राम- कारालोर में करीब 2 एकड़ भूमि में लगे अफीम/पोस्ता की खेती को ग्रामीणों द्वारा स्वंय विनष्ठ किया गया। कुचाई थाना, दलभंगा ओपी अंतर्गत जंब्रो में करीब 2 एकड़ एवं कोमाय में करीब 1 एकड़ में अवैध अफीम की खेती को ग्रामीणों द्वारा नष्ट किया गया। चौक थानांतर्गत कैदलकोचा, उपर टोला रायडीह, रायडीह गांव में लगभग 2 एकड़ अवैध अफीम के खेत को ग्रामीणों को विनिष्ट किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।