छात्राओं ने विधिक सेवा कार्यक्रम को करेंगे प्रचार-प्रसार
राजनगर में शहीद निर्मल महतो मंदिर में विधिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कक्षा 9 के विद्यार्थियों को विधिक सेवा के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, विवादों...

राजनगर, संवाददाता। शहीद निर्मल महतो मंदिर महेशकुदर में जिला विधिक सेवा के अधिकार मित्र रवि कांत भकत द्वारा कक्षा 9वीं के विद्यार्थी को विधिक सेवा कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में विद्यार्थी ने विधिक सेवा कार्यक्रम को प्रचार-प्रसार करने की बात कही। कार्यक्रम में डीएलएसए के कुछ प्रमुख कार्यों के बारे में बताया गया। जिनमें महिलाओं एवं बच्चों की देखभाल एवं सुरक्षा, विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान, ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक जागरूकता, आर्थिक रूप से कमजोर या हाशिए पर पड़े लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता शामिल है। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधानाचार्य माणिक लाल महतो और अन्य शिक्षकों के सहयोग से संभव हुआ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।