सरायकेला नगर में झामुमो का सदस्यता अभियान शुरू,सैकड़ो लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
सरायकेला नगर में झामुमो की सदस्यता अभियान सोमवार से शुरू हुआ। सैकड़ों महिला-पुरुषों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। झामुमो के नेता कृष्णा बास्के ने कहा कि पार्टी आदिवासी मूलवासी के हित में काम करती है।...
सरायकेला: सरायकेला नगर में सोमवार से झामुमो की सदस्यता अभियान शुरू हुआ। झामुमो के नगर संयोजक मंडली प्रमुख शंभु आचार्य व जिला संयोजक मंडली सदस्य सह नगर प्रभारी भोला मोहंती के नेतृत्व में पुराना बस स्टैंड में कैंप लगा कर सदस्यता अभियान शुरू किया गया जिसमें सैकड़ो महिला पुरुषों ने झामुमो से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित झामुमो के पूर्व केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडली सदस्य कृष्णा बास्के ने कहा कि झामुमो माटी की पार्टी है जो यहां के आदिवासी मूलवासी के हित में काम करती है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काम से प्रभावित होकर राज्य की ज्यादातर महिलाएं झामुमो की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। जिला संयोजक मंडली सदस्य सह नगर प्रभारी भोला मोहंती ने कहा कि अभियान के पहले ही दिन पार्टी से प्रभावित हो कर सैकड़ो महिला पुरुषों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिससे साबित होता है कि झामुमो के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। शंभू आचार्य ने कहा कि सदस्यता अभियान आगे भी जारी रहेगा और हर वार्ड में कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और पार्टी संगठन को मजबूत किया जाएगा। मौके पर केदार अग्रवाल,श्रीधर सिंहदेव,गोबिंद डोगरा,तपन कामिला,उमेश भोल,किशोर पटनायक,मनीष दास,शहजाद आलम,जगबंधु आचार्य,अविनाश कवि,जॉनी हाजरा,विश्वजीत कवि,अभिषेक सिंहदेव,बबलू कुमार,कृष्णा राणा,गौतम नायक,मिलन सिंह,सुमन सागर पति उर्फ चिकी,मलय आचार्य,महेश पड़िहारी,राजा षाड़ंगी,हेमंत सिंह,कुणाल साहू,रोहित कुमार,आर्या पति,रवि सतपथी,अनिरुद्ध प्रमाणिक,मनोज कुमार सिंह,रितिक कुमार साहू,मंटू आचार्य,सूरज कुमार दास,सुनील जमुदा,दानिश हुसैन,नदीम अली,खलील अहमद,राजा अंसारी,बीजू मोदक,आशीष सरदार,लखन मुंडरी,रितेश कुमार आचार्य,मिठू कुमार मोदक, अर्जुन मोदक व तीले नायक समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।