Hindi NewsJharkhand NewsSaraikela NewsCentral Budget 2025 Discussion Held in Kharsawan Focus on Common People s Development

बजट से होगा हमारा सर्वांगीण विकास : मुंडा

खरसावां में काली मंदिर प्रांगण में केंद्रीय बजट-2025 पर परिचर्चा हुई। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह बजट आम जनता के विकास के लिए है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास पर जोर...

Newswrap हिन्दुस्तान, सराईकेलाThu, 20 Feb 2025 05:06 PM
share Share
Follow Us on
बजट से होगा हमारा सर्वांगीण विकास : मुंडा

खरसावां। खरसावां की काली मंदिर प्रांगण में केंद्रीय बजट-2025 पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्रीय बजट परिचर्चा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि इस वर्ष का बजट आम जनता को लक्ष्य में रखकर निर्धारित किया गया है। उन्होंने इस बजट को आम आदमी की शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास को लक्ष्य में रखकर निर्धारित की गई बहुद्देशीय बजट संज्ञा देते हुए कहा कि इस बजट से हमारा सर्वांगीण विकास होगा। उन्होंने कहा कि आम जनता का यह दायित्व है कि उनकी मेहनत की कमाई का व्यय सरकार किस तरह कर रही है उस पर अपनी नजर रखें। उन्होंने कहा किसी भी सरकार की आय का स्रोत जनता की कमाई से जमा की गई राशि है। सरकार सर्वांगीण विकास की लक्ष्य को रखकर अपना बजट निर्धारित करती है। सरकार का भी दायित्व है कि वह अपने आय व्यय का लेखा जोखा जनता के सामने प्रस्तुत करे। सरायकेला खरसावां भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित इस परिचर्चा को जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, भाजपा के जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव ने भी संबोधित किया। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय महतो, रामनाथ महतो, होपना सोरेन, नयन नायक, प्रशांत महतो शंभू नाथ पति बबलू सोय, रितिका मुखी सहित कई लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें