Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsVaccination Drive for Haj Pilgrims in Sahibganj 80 Participants Vaccinated

हज यात्रियों को दिया गया इंफीयूलेन्जा, मेनजाइटिक्स व पोलियो की खुराक

साहिबगंज में शनिवार को हज यात्रियों के लिए टीकाकरण अभियान चलाया गया। स्वास्थ विभाग ने 80 हज यात्रियों को इंफ्लूएंजा, मेनिनजाइटिस का टीका एवं पोलियो की खुराक दी। विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन ने भी इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजSun, 27 April 2025 02:03 AM
share Share
Follow Us on
हज यात्रियों को दिया गया इंफीयूलेन्जा, मेनजाइटिक्स व पोलियो की खुराक

साहिबगंज। सदर अस्पताल स्थित वेयर हाउस के नीचे भवन में शनिवार को स्वास्थ विभाग की ओर से हज यात्रियों का टीकाकरण हुआ। इसमें मुख्य रूप से डॉ. अमित कुमार शामिल हुए। स्वास्थ कर्मियों ने इस साल हज पर जाने वाले 27 लोगों को इंफ्लूएंजा व मेनिनजाइटिस का टीका एवं पोलियो की खुराक दी । उधर, राजमहल अनुमंडल अस्पताल में 51 हज यात्रियों को इंफ्लूएंजा व मेनिनजाइटिस का टीका एवं पोलियो की खुराक दी गई । इनमें 31 पुरुष और 20 महिला शामिल हैं। बताया जाता है कि दो हजयात्री ने रांची में ही इंफ्लूएंजा व मेनिनजाइटिस का टीका एवं पोलियो की खुराक ले ली है। इधर, हजयात्रा कमेटी के जिला को-ऑर्डिेनेटर अनवर अली ने बताया कि इससाल जिला से कुल 80 आजमीने हज हज यात्रा पर जाएंगे। इसमें 53 पुरुष व 27 महिलाएं हैं। मौके पर स्कूल संस्था के जिला को कोऑर्डिनेटर रंजीत कुमार समेत अन्य स्वास्थ कर्मी मौजूद थे।

फोटो 105, सदर अस्पताल के वेयर हाउस में हज यात्रियों को टीका देते स्वास्थ कर्मी

सबसे अधिक उम्र के जलालुद्दीन व सबसे कम उम्र के मूरसलिम हजयात्री

साहिबगंज जिले से इसबार 80 लोग हज यात्रा पर जा रहे है। इसमें राजमहल से 50 व साहिबगंज से 30 लोग हज यात्रा पर जा रहे है। जिला को-ऑर्डिनेटर ने बताया कि इसमें सबसे अधिक उम्र के आजमिने हज राजमहल के 89 साल के जलालुद्दीन एवं सबसे कम उम्र के आजमिने हज राजमहल के ही 32 साल मूरसलिम है।

हज यात्रा में परेशानी ना हो सरकार ध्यान देगी: विधायक

राजमहल, प्रतिनिधि। राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन ने कहा है कि हज यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो सरकार इसपर पूरा ध्यान रखेगी। अनुमंडल अस्पताल सभागार में स्वास्थ विभाग की ओर से आयोजित आजमीने हज का टीकाकरण के दौरान मुख्य रूप से राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन मौजूद थे। मौके पर विधायक ने हज यात्रियों को माला व गुलाब फूल देकर हज यात्रा में जाने के लिए शुभकामनाएं दी। हाजियों के लिए व्यवस्थापक के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं हाजी मो मखदूम ने हज यात्रा में होने वाले कई समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। इधर, अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉक्टर उदय टुडू के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने 51 हज यात्रियों को इंफ्लूएंजा व मेनिनजाइटिस का टीका एवं पोलियो की खुराक दी गई। मौके पर राजमहल विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू,डॉ सादिक अंसारी, बीपीएम अमित कुमार आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें