Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsStudent Escapes Death After Electrocution While Traveling on Bus Roof

बस की छत पर बैठ यात्रा कर रहा छात्र करंट से झुलसा, भर्ती

साहिबगंज में एक छात्र वजेर अंसारी (14) बस की छत पर यात्रा करते समय बिजली के तार की चपेट में आ गया। घटना में वह गंभीर रूप से झुलस गया और उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्र बरहेट मदरसा में पढ़ाई...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजSun, 23 Feb 2025 11:44 PM
share Share
Follow Us on
बस की छत पर बैठ यात्रा कर रहा छात्र करंट से झुलसा, भर्ती

साहिबगंज। बरहड़वा से मिर्जाचौकी के बीच चलने वाली बस की छत पर बैठ कर यात्रा कर रहे एक छात्र बाल-बाल बच गया है। हालांकि इसमें छात्र की स्थिति गंभीर बनी है। दरअसल, रविवार की सुबह पांच बजे एक छात्र अपना घर लौट रहा था। इसी दौरान बोरियो व बोआरीजोर के बीच बस गुजरने के दौरान बिजला तार की चपेट में आने से छात्र गंभीर रूप से झुलस गया। छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्र मंडरो प्रखंड के तेतरिया गांव के रहने वाले शफी उर्रहमान का पुत्र वजेर अंसारी(14) है। छात्र का पिता शफी उर्रहमान ने बताया कि उसका पुत्र बरहेट मदरसा में पढ़ाई करता है। वे अहले सुबह की नमाज पढ़कर बरहेट से बस पकड़ा। बस के एक स्टाफ ने दप बच्चों को बस के ऊपर चढ़ा दिया। सुबह सुबह बारिश हो रही थी। बोरियो व बोआरीजोर के बीच बिजली तार की चपेट में आने से वजेर अंसारी गंभीर रूप से झुलस गया। हालांकि इस घटना में अन्य बच्चे बाल-बाल बच गये। परिजन व ग्रामीणों ने इसे बस संचालको पर कार्रवाई की मांग की है। इधर, पीड़ित का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें